अफ़ग़ानिस्तान में 24 घंटे में 80 तालेबान मारे गए
Dec १८, २०१९ १३:४९ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न इलाक़ों में तालेबान के 80 से ज़्यादा सदस्य मारे गए।
शेन हुआ के मुताबिक़, अफ़ग़ान अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि देश के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी भाग में सेना और पुलिस की तालेबान के ख़िलाफ़ कार्यवाही तेज़ हो गयी है और पिछले 24 घंटे के दौरान 80 तालेबान मारे गए।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, इस कार्यवाही में तालेबान के बहुत से सदस्य घायल भी हुए।
इस रिपोर्ट में अफ़ग़ान सेना और पुलिस के जवानों के संभवतः मारे जाने या घायल होने का कोई उल्लेख नहीं था।(MAQ/N)
टैग्स