पुतीन थे मुख्यालय पर हमले का लक्ष्यः एफएसबी
रूस की फेडरेल सुरक्षा सेवा एफएसबी ने संभावना व्यक्त की है कि गुरूवार की शाम मुख्यालय पर होने वाले हमले का मुख्य लक्ष्य राष्ट्रपति पुतीन थे।
एफएसबी का मानना है कि उसके मुख्यालय पर हुई गोलीबारी का लक्ष्य संभावित रूप से राष्ट्रपति पुतीन थे।
रूसी संचार माध्यमों के अनुसार गुरूवार को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 5 बजे एक व्यक्ति ने रूस की फेडरल सुरक्षा सेवा के मुख्यालय के भीतर क्लैशकोफ से हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप 5 लोग घायल हो गए जबकि एक के मारे जाने की बात कही गई है। कुछ सूत्रों ने मरने वालों की संख्या दो बताई है। मृतकों में आक्रमणकारी भी शामिल है। गुरूवार को रूस की मुख्य सुरक्षा एजेन्सी एफएसबी के मुख्यालय में रूस का सुरक्षा सेवा दिवस मनाया जा रहा था जिसको राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने संबोधित किया था।