अमरीका को क्रिस्मस का उचित उपहार देंगेः उत्तरी कोरिया
उत्तरी कोरिया ने एलान किया है कि अमरीका ने अगर देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद नहीं किया तो वाशिग्ट को क्रिस्मस पर उचित उपहार दिया जाएगा।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने स्वीकार किया है कि उत्तरी कोरिया के विरुद्ध भी अत्यधिक दबाव की नीति पूरी तरह से विफल रही है। जाॅन बोल्टन ने कहा कि उत्तरी कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से ट्रम्प ने जो अधिक से अधिक दबाव की नीति अपनाई थी वह पूर्ण रूप से विफल सिद्ध रही है। बोल्टन का कहना था कि उत्तरी कोरिया के बारे में ट्रम्प अधिकतर उल्टी-सीधी हांकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह हो सकता है कि लोग, पियुंगयांग के बारे में ट्रम्प की ओर से अपनी विफलता के एलान को सुनें।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन ने कहा कि उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु हथियारों तक पहुंच को रोकने के बारे मेंं ट्रम्प तथा कुछ अमरीकी अधिकारियों के दावे वास्तविक दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि ट्रम्प सरकार को यह स्वीकार करना चाहिए कि उसने पियुंगयांग के बारे में ग़लती की है।
दूसरी ओर अमरीका ने पियुंगयांग पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का जो आरोप लगाया है उसकी उत्तरी कोरिया ने कड़ी आलोचना की है। पियुंगयांग ने एक बयान जारी करके कहा कि अगर वाशिग्टन ने हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद नहीं किया और तनाव कम करने के मार्ग में कोई क़दम नहीं उठाया तो पियुंगयांग की ओर से वाशिग्टन को बहुत अच्छा क्रिसमस उपहार दिया जाएगा।