ट्रम्प, मंगलवार तक कुख्यात " सेंचुरी डील" का अनावरण करेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83422-ट्रम्प_मंगलवार_तक_कुख्यात_सेंचुरी_डील_का_अनावरण_करेंगे
अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस्राईली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतेन्याहू से वाशिंग्टन में भेंट के बाद, सेंचुरी डील योजना का अनावरण करेंगे।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Jan २४, २०२० १८:५२ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प, मंगलवार तक कुख्यात

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस्राईली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतेन्याहू से वाशिंग्टन में भेंट के बाद, सेंचुरी डील योजना का अनावरण करेंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार को वाइट हाउस में नेतेन्याहू और उनके प्रतिद्वींदी , बेनी गेन्ट्स  से भेंट करने वाले हैं। 

ट्रम्प ने कहा कि आरंभ में हो सकता है फिलिस्तीनी इस योजना पर नकारात्मक रुख अपनाएं लेकिन यह योजना, फिलिस्तीनियों के हित में है। 

इस से पहले इस्राईली संचार माध्यमों ने कहा था कि नेतेन्याहू और बेनी गेन्ट्स की अगले हफ्ते वाशिंग्टन यात्रा के दौरान, सेंचुरी डील का ब्योरा उन्हें दिया जाएगा। 

इस्राईल के चैनल 12 ने बताया है कि सेंचुरी डील में बैतुल मुक़द्दमस पर इ्स्राईल के पूर्ण क़ब्ज़े और पश्चिमी तट की सभी ज़ायोनी कॅालोनियों को अवैध अधिकृत फिलिस्तीन से जोड़ने को औपचारिकता दी गयी है। 

याद रहे द डील आफ सेंचुरी अमरीकी सरकार की ओर से एक नयी योजना है जिसका मक़सद, फिलिस्तीनियों के अधिकारों का हनन है। यह योजना, सऊदी अरब, बहरैन और यूएई की सहमति से अमरीका ने बनायी है। 

इस योजना के अनुसार, बैतुलमुक़द्दस, इस्राईल को दे दिया जाएगा, अन्य देशों में रह रहे फिलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वदेश वापसी का अधिकार नहीं होगा और फिलिस्तीनियों के पास पश्चिमी तट के बचे हुए क्षेत्र और गज़्ज़ा पट्टी ही रह जाएगी।  सन 1967 से बैतुलमुक़द्दस पर इस्राईल का अवैध क़ब्ज़ा है।  Q.A.