कोरोन के प्रति वाइट हाउस बिल्कुल भी गंभीर नहींः अमरीकी सेना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i84619-कोरोन_के_प्रति_वाइट_हाउस_बिल्कुल_भी_गंभीर_नहींः_अमरीकी_सेना
अमरीकी सेना ने कोरोना वायरस के फैलाव के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वाइट हाउस इसके प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०२० ०५:५० Asia/Kolkata
  • कोरोन के प्रति वाइट हाउस बिल्कुल भी गंभीर नहींः अमरीकी सेना

अमरीकी सेना ने कोरोना वायरस के फैलाव के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वाइट हाउस इसके प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

सीएनएन के अनुसार अमरीकी सेना ने पूरे विश्व में फैले अपने सैनिकों के कोरोना वायरस में फंसने के बारे में गंभीर चिता जताई है।  अमरीकी सेना का कहना है कि जहां पर विदेशों में रहने वाले अमरीकी सैनिक, कोरोना वायरस के ख़तरे से सुरक्षित नहीं हैं वहीं पर ट्रम्प प्रशासन के अधिकारी, इस वायरस को कम महत्व वाला बताकर यह दर्शाने के प्रयास कर रहे हैं कि मानो स्थिति पूरी तरह से उनके नियंत्रण में है।

इस रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से जहां सैनिकों के प्रभावित होने का ख़तरा है वहीं पर इसके कारण कूटनीतिक गतिविधियां सीमित हुई हैं और इससे अमरीकी अर्थव्यवस्था को भी बहुत नुक़सान पहुंचा है।

ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है और यह संसार के कई देशों में फैल चुका है।  अबतक 85000 लोग कोरोना से प्रभावितहो चुके हैं जबकि 2900 लोग कोरोना की बलि चढे हैं।