सैन्य अभ्यास के समय सबसे आगे दिखाई दिये किम जुंग ऊन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i86089-सैन्य_अभ्यास_के_समय_सबसे_आगे_दिखाई_दिये_किम_जुंग_ऊन
उत्तर कोरिया की सेना ने इस देश के नेता के नेतृत्व में शुक्रवार को अपना सैन्य अभ्यास किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०२० १२:२६ Asia/Kolkata
  • सैन्य अभ्यास के समय सबसे आगे दिखाई दिये किम जुंग ऊन

उत्तर कोरिया की सेना ने इस देश के नेता के नेतृत्व में शुक्रवार को अपना सैन्य अभ्यास किया।

उत्तरी कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी केएनसीए ने शुक्रवार को बताया है कि इस सैन्य अभ्यान का नेतृत्व देश के नेता किम जूंग ऊन ने किया।  इस स्रोत ने उत्तरी कोरिया की सेना के सैन्य अभ्यास की डिटेल की ओर संकेत किये बिना बताया है कि यह सैन्य अभ्यास संसद की महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर किये जा रहे हैं।  उत्तरी कोरिया के सैन्य अभ्यास का उद्देश्य, देश की रक्षा क्षमता को बढ़ाना बताया गया है।

उत्तरी कोरिया ने इस सैन्य अभ्यास से एक महीने पहले भी एक अभ्यास किया था जिसमें कम दूरी की मारक क्षमता वाले बैलिस्टक मिसाइल दाग़े गए थे।  इससे पहले उत्तरी कोरिया की ओर से एलान किया जा चुका है कि क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों के साथ अमरीका की उकसावे वाली कार्यवाहियों के कारण ही उसने सैन्य अभ्यास करने का फैसला लिया है।