ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा हैः अमरीकी विदेश मंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i88518-ईरान_परमाणु_हथियार_नहीं_बना_रहा_हैः_अमरीकी_विदेश_मंत्रालय
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०२० ०५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा हैः अमरीकी विदेश मंत्रालय

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने देशों की ओर से शस्त्रों पर नियंत्रण के समझौतों के पालन की समीक्षा के लिए जारी की गई अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है कि ईरान परमाणु हथियारों की डिज़ाइनिंग और तैयारी के संबंध में कोई गतिविधि नहीं कर रहा है। बयान में कहा गया है कि ईरान की परमाणु गतिविधियों का, एटमी हथियारों की तैयारी से कोई लेना-देना नहीं है। अमरीकी विदेश मंत्रलाय ने अपनी रिपोर्ट में ईरान की ओर से एनपीटी के पालन के बारे में कहा है कि तेहरान को अतीत में परमाणु हथियारों की गतिविधियों के बारे में कुछ अहम सवालों का जवाब देना चाहिए।

 

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में इसी तरह ईरान के परमाणु विज्ञान में बढ़ोतरी पर चिंता जताई है और दावा किया है कि विकसित सेंट्रीफ़्यूजेस की तैयारी में अपनी क्षमता से ईरान जो अनुभव हासिल कर रहा है वह बहुत अहम है और संभव है कि अगर वह अतीत में परमाणु हथियार बनाना चाहे तो इसके लिए उसे ज़्यादा समय की ज़रूरत न पड़े।

 

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने हमेशा ही अपने शांतिपूर्ण परमणु कार्यक्रम में सैन्य आयाम मौजूद होने के पश्चिमी देशों के दावों का खंडन किया है। उसने बल देकर कहा है कि परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी पर हस्ताक्षर करने वाले देश के रूप में उसे शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए परमाणु तकनीक हासिल करने का अधिकार है। (HN)