नहीं रुक रहा है ईरान पर अमरीका के आरोपों का सिलसिला!
वाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सोमवार को एक बार फिर इस्लामी गणतंत्र ईरान पर निराधार आरोप लगाए।
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ ब्रायन ने दावा किया कि ईरान, एनपीटी और जेसीपीओए में अपने वचनों का पालन नहीं कर रहा है।
ओ ब्रायन ने इसी तरह ईरान परमाणु हथियारों के लिए प्रयास का आरोप लगाते हुए दावा किया कि ट्रम्प सरकार की प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियारों तक पहुंचने से रोकना है। अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का यह हास्यास्पद बयान एेसी दशा में सामने आया है कि जब परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने अब तक बारम्बार अपनी रिपोर्टों में इस बात पर बल दिया है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।
ओ ब्रायन ने इस से पहले भी अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू के सुर में सुर मिलाते हुए ईरान पर परमाणु हथियारों के लिए प्रयास का आरोप लगाया था।
अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलने के बाद ईरान पर दबाव डालने के लिए चौतरफा प्रयास आरंभ कर दिया है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने 8 मई सन 2018 को अंतरराष्ट्रीय समझौते जेसीपीओए से निकलने का एलान किया और ईरान पर अमरीका के सारे प्रतिबंध फिर से लागू कर दिये जिसकी अमरीका के भीतर और पूरी दुनिया में व्यापक आलोचना भी हुई थी।
इस्लामी गणतंत्र ईरान, प्रतिरोध मोर्च के मुख्य सद्स्य के रूप में इलाक़े में अमरीका व इस्राईल की साज़िशों के सामने सब से बड़ी रुकावट है। Q.A.
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!