अमरीका, कोरोना के बाद एक और संकट, जनता और सरकारी कर्मी हड़ताल पर
(last modified Tue, 21 Jul 2020 16:38:47 GMT )
Jul २१, २०२० २२:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, कोरोना के बाद एक और संकट, जनता और सरकारी कर्मी हड़ताल पर

अमरीका में नस्लभेद और पुलिस की हिंसा के विरुद्ध देश व्यापी अभियान और भी फैल गया है और कैन्टकी में पुलिस के हाथों एक अश्वेत महिला की हत्या के विरुद्ध लोगों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार मार्च में कैन्टकी में पुलिस के हाथों ब्रेना टेलर नामक अश्वेत महिला की उसके अपने घर में होने वाली हत्या के विरुद्ध लोगों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है।

कैन्टकी में भूख हड़ताल करने वालों ने इस अश्वेत महिला की हत्या करने वाले पुलिस अधिकारियों को सज़ा देने की मांग की है। कैन्टकी में यह हड़ताल ऐसी हालत में शुरु की गयी है कि अमरीका में हज़ारों सरकारी और ग़ैर सरकारी कर्मियों और श्रमिकों ने देश व्यापी हड़ताल करते हुए कामकाज पर जाना बंद कर दिया है और अमरीका में जारी नस्लभेद और असमानता के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

टैग्स