ट्रम्प, ईरान के साथ समझौता कर लेंगे, ब्रायन हुक का दावा!
अमरीकी विदेशमंत्रालय में ईरान एक्शन ग्रुप के पूर्व प्रमुख ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियां सफल रही हैं और वह अपने दूसरे राष्ट्रपति काल में ईरान के साथ समझौता कर लेंगे।
ब्रायन हुक ने फॅाक्स न्यूज़ से इस्राईल- यूएई डील के बारे में एक वार्ता में कहा कि अगर ट्रम्प दूसरे चरण में राष्ट्रपति बनते हैं तो संभावित रूप से ईरान के साथ समझौता कर लेंगे।
ब्रायन हुक ने दावा किया कि ट्रम्प ने दाइश को पराजित किया, ईरान का मुक़ाबला किया, ईरान के साथ परमाणु समझौते से निकल गये, और अबू धाबी और तेल अबीब के बीच समझौता करवाया।
ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ ने इस से पहले ट्रम्प की ओर से वार्ता के सांकेतिक प्रस्ताव पर कहा था कि ईरान और जेसीपीओए के अन्य पक्षों ने कभी वार्ता की मेज़ नहीं छोड़ी।
ब्रायन हुक ने ट्रम्प की सफलताओं का एसी दशा में दावा किया कि जब अमरीका में ट्रम्प सरकार को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सर्वेक्षणों से पता चलता है कि नवंबर 2020 में अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की पोज़ीशन काफी कमज़ोर है। Q.A.