सुन्नी मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान ज़रूरीः अल्लामा नासिर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i90809-सुन्नी_मुसलमानों_की_भावनाओं_का_सम्मान_ज़रूरीः_अल्लामा_नासिर
पाकिस्तान की "मज्लिसे वहदते मुस्लेमीन" के महासचिव ने कहा है कि हम सुन्नी मुसलमानों की आस्था का सम्मान करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०२० ११:३५ Asia/Kolkata
  • सुन्नी मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान ज़रूरीः अल्लामा नासिर

पाकिस्तान की "मज्लिसे वहदते मुस्लेमीन" के महासचिव ने कहा है कि हम सुन्नी मुसलमानों की आस्था का सम्मान करते हैं।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार अल्लामा राजा नासिर ने सोमवार को कहा कि हमारे सुन्नी भाई जानते हैं कि शिया मुसलमान, सुन्नी मुसलमानों की आस्था का सम्मान करते हैं।  उन्होंने कहा कि इसी के साथ हम भी यह चाहते हैं कि हमारी भावनाओं को समझा जाए।अल्लामा राजा नासिर ने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पवित्र परिजनों के हत्यारों को उनके सहाबियों में नहीं गिना जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के संवेदनशील माहौल में कुछ उपद्रवी, शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच मतभेदों को हवा देकर उसका दुरूपयोग करना चाहते हैं।  अल्लामा नासिर का कहना था कि मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाने के  लिए दुश्मन, घात लगाए बैठा है।  एसे में शिया मुसलमान इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि  शत्रु अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।

उल्लेखनीय है कि कुछ अतिवादियों ने शिया मुसलमानों के एक धार्मिक आयोजन को बहाना बनाकर शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाने का काम शुरू कर दिया है।