ट्रम्प मानवता के लिए गंभीर ख़तरा हैंः चामेस्की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92020-ट्रम्प_मानवता_के_लिए_गंभीर_ख़तरा_हैंः_चामेस्की
अमरीका के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी और टीकाकार नोआम चामेस्की का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प मानवता के लिए गंभीर ख़तरा समझे जाते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०२० ०४:५९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प मानवता के लिए गंभीर ख़तरा हैंः चामेस्की

अमरीका के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी और टीकाकार नोआम चामेस्की का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प मानवता के लिए गंभीर ख़तरा समझे जाते हैं।

नोआम चामेस्की ने इंडिपेंडेंट के साथ इन्टरव्यू में ट्रम्प को नाज़ी जर्मन तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर से भी बदतर क़रार दिया और कहा कि पर्यावरण के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की कार्यवाहियां, मानवता की तबाही का कारण हैं।

नोआम चामेस्की ने पेरिस समझौते से अमरीका के निकलने की ओर संकेत करते हुए कहा कि ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी, दुनिया की सबसे बड़ी कंज़रवेटिव पार्टी है जो जलवायु परिवर्तन का इन्कार करती है।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने अगस्त 2017 में पेरिस जलवायु समझौते से निकलने का एलान किया था। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए