क्या अमरीका में इस बार चुनाव के बाद दंगे भड़क उठेंगे???
अमरीका में 3 नवम्बर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समय से पहले होने वाले मतदान में अब तक 9 करोड़ से अधिक अमरीकी नागरिक अपने मताधिकारों का प्रयोग कर चुके हैं।
अमरीकी मीडिया का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद विवाद और हिंसक कार्यवाहियों की आशंका है।
अमरीकी समाचारपत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा कि अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के बाद विवाद और हिंसक कार्यवाहियों की प्रबल संभावना पायी जाती है। समाचार पत्र के अनुसार विवाद की संभावना इसलिए ज़्यादा है कि विशेषज्ञ यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि चुनाव की समाप्ति के कई दिन बाद भी जीतने वाले प्रत्याशी का निर्धारण नहीं हो पाएगा।
समाचार पत्र आगे लिखता है कि हथियारों के क्रय विक्रय में वृद्धि, सोशल मीडिया पर गृहयुद्ध के लिए प्रेरित करने वाले कट्टरपंथी गुटों की बढ़ती गतिविधियों और देश के अन्य नेताओं के बारे में बात करते समय ट्रम्प का कड़ा लहजा प्रयोग करना, यह वह विषय हैं जिन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव के बाद पैदा होने वाली तनावपूर्ण स्थिति की संभावना को ज़्यादा कर दिया है।
ज्ञात रहे कि अमरीका में 3 नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं जिनमें वर्तमान राष्ट्रपति ट्रम्प का मुक़ाबला डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बाइडन से है।
अमरीका में होने वाले अनेक सर्वे के अनुसार ट्रम्प के मुक़ाबले में जो बाइडन की लोकप्रियता ज़्यादा है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए