ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एक फिर आइसोलेशन में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i92416-ब्रिटेन_के_प्रधानमंत्री_एक_फिर_आइसोलेशन_में
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार को कुछ सांसदों से मिले थे। इन्‍हीं सांसदों में से एक ली एंडरसन को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। इसके बाद ही बोरिस भी सेल्‍फ आइसोलेशन में चले गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १६, २०२० ०७:१२ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एक फिर आइसोलेशन में

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार को कुछ सांसदों से मिले थे। इन्‍हीं सांसदों में से एक ली एंडरसन को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। इसके बाद ही बोरिस भी सेल्‍फ आइसोलेशन में चले गए।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्‍हें बताया गया था कि वह हाल ही में एक कोरोना पॉज़िटिव सांसद के संपर्क में आए थे। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नज़र नहीं आ रहे हैं। इससे पहले अप्रैल में कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद बोरिस जॉनसन लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में तीन रातें गुज़ार चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को नैशनल हेल्‍थ सर्विस टेस्‍ट ऐंड ट्रेस की ओर से बताया गया था कि वह एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जो कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। इसके बाद जॉनसन को सलाह दी गई कि वह ख़ुद को आइसोलेट कर लें।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के प्रवक्‍ता ने बताया कि, 'प्रधानमंत्री पूरी तरह कोविड-19 की गाइडलाइनों एवं नियमों का पालन करेंगे और सेल्‍फ आइसोलेट हो जाएंगे। वह डाउनिंग स्‍ट्रीट से काम करते रहेंगे और कोरोना महामारी पर सरकार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। फिलहाल उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।' ब्रिटेन के नियमों के मुताबिक़, बोरिस जॉनसन का सेल्‍फ आइसोलेशन 10 दिनों का होगा और वह 26 नवंबर को इससे बाहर आ सकेंगे। इससे पहले गुरुवार की सुबह बोरिस ने अपने ऑफिस 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट में कुछ सांसदों से 35 मिनट तक मुलाक़ात की थी। इनमें एशफील्‍ड के सासंद ली एंडरसन भी शामिल थे। बाद में एंडरसन में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए तो उन्‍होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी और सेल्‍फ आइसोलेट हो गए। (RZ)