कांग्रेस पर हमले के मामले में एफ़बीआई पर चूक का आरोप
अमरीकी कांग्रेस पर हमले के 50 दिनों के बाद एफ़बीआई पर यह आरोप लग रहा है कि हमला होने से पहले वह हमले के बारे में पूरी तरह से आशवस्त नहीं थी।
एनबीसी न्यूज़ के अनुसार अमरीकी सीनेट की सुनवाई के दौरान जो बयान पेश किये गए वह वास्तव में एफबीआई की एक रिपोर्ट है जो कांग्रेस पर होने वाले हमले से एक दिन पहले की है। इस रिपोर्ट को ई-मेल के माध्यम से निचले स्तर के अधिकारियों को भेजा गया था किंतु इसको कांग्रेस की पुलिस या वाशिग्टन के अधिकारियों ने नहीं पढ़ा था। यही कारण है कि अमरीकी सीनेटर, कांग्रेस पर हमले को एफबीआई और कांग्रेस की पुलिस की विफलता मान रहे हैं।
याद रहे कि छह जनवरी को जब कांग्रेस में इलोक्ट्रल वोटों की गिनती चल रही थी, ट्रम्प के समर्थकों ने उनके उकसाने पर हमला कर दिया था। इस हमले में 5 लोग मारे गए थे जबकि कुछ अन्य घायल हो गए थे। लोगों को कांग्रेस पर हमले के लिए उकसाने के ही कारण ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग की बात निकली थी। ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग के संबन्ध में सीनेट के नकारात्मक वोट के बावजूद अगर यह सिद्ध हो जाए कि ट्रम्प के उकसाने पर ही यह हमला किया गया था तो अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प को 10 वर्षों तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है।