अमेरिका को रूस से माफ़ी मांगनी चाहियेः मॉस्को
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96416-अमेरिका_को_रूस_से_माफ़ी_मांगनी_चाहियेः_मॉस्को
विभिन्न बहानों से अमेरिका ने रूस के खिलाफ़ 100 से अधिक प्रतिबंध लगा दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १८, २०२१ २२:४६ Asia/Kolkata
  • अमेरिका को रूस से माफ़ी मांगनी चाहियेः मॉस्को

विभिन्न बहानों से अमेरिका ने रूस के खिलाफ़ 100 से अधिक प्रतिबंध लगा दिये हैं।

रूसी सिनेट के उप प्रमुख ने कहा है कि इस देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन का अपमान करने के कारण अमेरिका को रूस से माफ़ी मांगनी चाहिये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कस्तान्तीन कासाचोफ़ ने फ़ेसबुक में अपने पेज अकाउंट में लिखा है कि वाशिंग्टन से रूसी राजदूत को मॉस्को बुलाना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बातों की सही व उचित प्रतिक्रिया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बात को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और उससे द्विपक्षीय संबंधों को बहुत नुकसान पहुंचेगा। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका माफ़ी नहीं मांगेगा तो वाशिंग्टन से जो रूसी राजदूत को वापस बुलाया गया है वह मॉस्को की अंतिम प्रतिक्रिया नहीं होगी।

अमेरिका में मंगलवार को एक गोपरीय रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी जिससे यह नतीजा निकाला गया है कि अमेरिका में वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों की निगरानी रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन कर रहे थे ताकि वह बाइडेन को आघात पहुंचा सकें।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी एबीसी न्यूज़ चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा था कि जनवरी में रूसी राष्ट्रपति के साथ जो टेलीफ़ोनी वार्ता हुई थी उसमें इस विषय के बारे में संभावित प्रतिक्रिया के संबंध में चेतावनी दी गयी थी।

इसी प्रकार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतीन को हत्यारे की संज्ञा दी और कहा कि मॉस्को को इसकी क़ीमत चुकानी होगी।

ज्ञात रहे कि हालिया 6 वर्षों में विभिन्न बहानों से अमेरिका ने रूस के खिलाफ़ 100 से अधिक प्रतिबंध लगा दिये हैं। MM