अमरीका में बहुत तेज़ी से अपराधों में वृद्धि, तीन महीनों में 33 प्रतिशत अपराध बढ़े
(last modified Tue, 06 Apr 2021 05:11:29 GMT )
Apr ०६, २०२१ १०:४१ Asia/Kolkata
  • अमरीका में बहुत तेज़ी से अपराधों में वृद्धि, तीन महीनों में 33 प्रतिशत अपराध बढ़े

अमरीका में जहां एक ओर कोरोना महामारी तेज़ी से फैल रही है वहीं पर इस देश में अपराध रूपी बीमारी का फैलाव भी तेज़ होता जा रहा है।  एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में अपराधों में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सीएनएन के अनुसार कोरोना या कोविड-19 के कारण अमरीकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से दाबव में है।  इसी दौरान इस देश में अपराधों में भी 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।  एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल के आरंभिक तीन महीनों में अपराधों की दर में तेज़ी से वृद्धि हुई है।  अमरीका के महानगरों के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि सन 2021 के शुरू के तीन महीनों के भीतर जो अपराध बढ़े हैं उनमें हत्या, बलात्कार और डकैती शामिल है।  शिकागो में इस दौरान हत्याओं में 33 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।  अमरीका के अन्य शहरों में गोलीबार की घटना में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।  न्यूयार्क में गोलीबार की घटनाएं 50 प्रतिशत तक बढ़ी हैं जबकि 28 मार्च तक हत्या की घटनाओं में 14 प्रतिशत तेज़ी आई।  लास एंजलिस में हत्याओं में 36 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

बहुत से जानकारों का कहना है कि अमरीका में आए दिन होने वाली गोलीबारी और अपराध की घटनाओं के पीछे वहां का गन कल्चर है।  अमरीका में 88 प्रतिशत से अधिक लोगों के पास हथियार पाए जाते हैं।  यही कारण है कि इस देश में हर साल हज़ारों लोग गन कल्चर की भेंट चढ़कर अपनी जान गंवा देते हैं।

टैग्स