अफ़ग़ानिस्तान विदेशी क़ब्ज़े को स्वीकार नहीं करेगाः अफ़ग़ान राष्ट्रपति
(last modified Mon, 19 Apr 2021 05:25:38 GMT )
Apr १९, २०२१ १०:५५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान विदेशी क़ब्ज़े को स्वीकार नहीं करेगाः अफ़ग़ान राष्ट्रपति

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने कहा है कि यह देश विदेशी क़ब्ज़े को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने सीएनएन से वार्ता में कहा कि अफ़ग़ान नहीं चाहते कि इस देश से अमेरिका और नैटो के सैनिकों के निकल जाने के बाद कोई दूसरा देश उनका स्थान ले ले।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि इस देश के लोग और सरकार क्षेत्रीय देशों के साथ बहुपक्षीय एकता चाहते हैं।

उन्होंने इस देश के भविष्य के बारे में चीन की भूमिका के बारे में कहा कि चीन एक शक्तिशाली देश है मगर वह हस्तक्षेप करने वाला देश नहीं है और वह इस देश के क्षद्मयुद्ध में न तो भाग लेना चाहता है और न ही सैन्य हस्तक्षेप करना चाहता है।

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के संबंध में भी कहा कि प्रतीत यह हो रहा है कि यह देश अपनी विदेश नीति में चीन और दूसरे देशों से प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वह देश है जिसे अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध व अशांति जारी रहने से नुकसान पहुंचेगा। अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार तालेबान और अफ़ग़ान महिलाओं के बारे में भी कहा कि अगर तालेबान अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य का एक भाग बनना चाहते हैं तो उन्हें चाहिये कि वह अफ़ग़ान महिलाओं के अधिकारों को मान्यता दें।  MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए

 

टैग्स