अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों पर हमले बढ़े, पेन्टगॉन का सख़्त बयान
अमरीकी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने, अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निकलने के बाद भी आतंकवाद निरोधक ऑप्रेशन के जारी रहने पर बल देते हुए कहा कि पिछले कुछ बरसों की तुलना में अफ़ग़ान सैनिक अधिक ताक़तवर और शक्तिशाली हो गये हैं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता जॉन करबी ने गुरुवार की सुबह दावा किया कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निकलने के बाद भी दूर से ही इस देश में एंटी टेररिज़्म ऑप्रेशन जारी रहेगा।
जॉन करबी ने पेन्टगॉन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अफ़ग़ानिस्तान से हमारे निकलने के साथ ही हम रणक्षेत्र में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों का समर्थन करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि अमरीकी सेना पश्चिम एशिया क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध ऑप्रेशन के लिए छह बी-52 बमवर्षक विमान रखती है, कहा कि अमरीका सैनिकों के निकलने के बाद अफ़ग़ान गठबंधन का समर्थन किया जाएगा और हमने थल सैनिकों की तादाद बढ़ाने के विषय पर ज़्यादा ध्यान दिया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए