बांग्लादेश की स्थिति ख़तरनाकः अमरीका
अमेरिका का कहना है कि बांग्लादेश में हालात बहुत जटिल है और वहां ज़मीनी स्तर पर ख़तरा अधिक है।
अमरीका का कहना है कि बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष लेखकों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ दाइश और अलक़ायदा के ख़ूनी हमलों के दृष्टिगत वहां पर स्थिति बहुत ख़तरनाक है। बांग्लादेश में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हत्याओं के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नों पर अमरीकी विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनी ने कहा कि जमीनी स्तर पर वहां के हालात बहुत जटिल हैं।
टोनर ने कल कहा कि बांग्ला देश की सरकार इन बर्बर हमलों की जांच कराए जिससे अपराधियों को चिन्हित किया जा सके। ज्ञात रहे कि बांग्लादेश में हालिया महीनों के दौरान अल्पसंख्यकों, धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों, बुद्धिजीवियों एवं विदेशियों पर सुनियोजित हमले हुए हैं। इन हत्याओं की विभिन्न संगठनों ने ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
बांग्लादेश में सोमवार को यूएसएआईडी के एक कर्मी एवं समलैंकिग अधिकारों का समर्थन करने वाले एक कार्यकर्ता मन्नान की हत्या कर दी गई थी।