इराक़ के काज़मैन नगर में विस्फ़ोट तीन शहीद और 20 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i99710-इराक़_के_काज़मैन_नगर_में_विस्फ़ोट_तीन_शहीद_और_20_घायल
समाचार एजेन्सी तसनीम के अनुसार इराकी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि गत रात्रि इराक के पवित्र नगर काज़मैन के बाबुल मुराद मोहल्ले में ज़मज़म रेस्तरां के समीप गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे तीन व्यक्ति शहीद और 20 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०२१ ०७:०३ Asia/Kolkata
  • इराक़ के काज़मैन नगर में विस्फ़ोट तीन शहीद और 20 घायल

समाचार एजेन्सी तसनीम के अनुसार इराकी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि गत रात्रि इराक के पवित्र नगर काज़मैन के बाबुल मुराद मोहल्ले में ज़मज़म रेस्तरां के समीप गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे तीन व्यक्ति शहीद और 20 अन्य घायल हो गये।

बग़दाद में समाचार एजेन्सी तसनीम के पत्रकार से बात करते हुए एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने इस बारे में कहा है कि यह विस्फोट काज़मैन में बाबुल मुराद क्षेत्र के निकट ज़मज़म रेस्तरां में हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बगदाद से समाचार एजेन्सी तसनीम के रिपोर्टर ने बताया है कि अभी विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है परंतु कुछ सूत्रों ने आतंकवादी कार्यवाही की संभावना से इंकार नहीं किया है।

कुछ स्थानीय सूत्रों ने इस बारे में कहा है कि बम में धमाका हो जाने के कारण विस्फोट हुआ है न कि गैसे सिलेंडर फ़टने से। इस विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में काज़मैन शहर में तैनात कर दिया गया है और विशेषज्ञ टीमें घटना स्थल पर पहुंच कर विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुट गयी हैं।

इराकी सूत्रों के अनुसार घायलों में से 10 को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है जबकि 10 अभी अस्पताल में हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए