गुरुवार- 6 फ़रवरी
6 फ़रवरी 1715 में पुर्तग़ाल और स्पेन के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
6 फ़रवरी सन 1757 ईसवी को ब्रिटेन के वैज्ञानिक जोज़फ़ ब्लैक ने कारबोनिक गैस का पता लगाया। इस गैस में सांस लेना हालॉकि मनुष्य के लिए हानिकारक है किंतु इस समय इस का प्रयोग बहुत से उद्योगों और वैज्ञानिक कार्यों में किया जाता है।
6 फ़रवरी 1778 में ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
6 फ़रवरी 1778 में फ्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
6 फ़रवरी 1788 में मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
6 फ़रवरी 1819 में सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने की।
6 फ़रवरी 1833 में ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
6 फ़रवरी सन 1838 ईसवी को फ़्रांस के संगीतकार जॉर्ज बीज़े का जन्म हुआ। उन्होंने अपने संगीतकार पिता से शिक्षा ली युवाकाल तक पहुंचने तक उन्हें संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हो गयी। सन 1875 ईसवी को उनका निधन हुआ।
6 फ़रवरी 1890 में भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म हुआ।
6 फ़रवरी 1899 में अमेरिका- स्पेन के बीच लड़ाई समाप्त हुयी।
6 फ़रवरी सन 1904 ईसवी को रूस और चीन की सेनाओं पर जापानी सेनाओं के आक्रमण के साथ ही जापान रूस युद्ध का आरंभ हुआ। जापान ने, जिसने 1895 में चीन की सेना को पराजित करके इस देश के कुछ भागों को अपने कब्ज़े में कर लिया था।

चीन में तैनात रूसी सेना को भी सरलता से पराजित कर दिया। इसी प्रकार जापान की नौसेना ने रूस की नौसेना को पराजित करके कोरिया प्रायद्वीप पर अधिकार कर लिया। इस युद्ध के समापन पर एक समझौता हुआ जिसके आधार पर पूर्वोत्तरी चीन के मन्चूरी क्षेत्र के कुछ भागों और साखालीन द्वीप के आधे भाग को जापान को दे दिया गया। इसी प्रकार कोरिया प्रायद्वीप भी जापान के अधीन हो गया।
6 फ़रवरी 1911 में अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
6 फ़रवरी 1918 में तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
6 फ़वरी सन 1922 ईसवी को वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों को नियंत्रित और कम करने के लिए आयोजित सम्मेलन समाप्त हुआ। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों में से पॉच ने इस आशय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसे पंचमुखी समझौता कहा जाता है।
समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस, इटली और जापान थे। इस समझौते के आधार पर विषैली गैसों और घातक रासायनिक हथियारों के प्रयोग को वर्जित कर दिया गया। कुछ वर्षों के बाद जून सन 1925 में अधिकांश देशों ने युद्धों में घातक गैसों के प्रयोग को वर्जित किये जाने की ओर ध्यान दिया और जेनेवा में एक प्रोटोकोल के दौरान बहुत से देशों ने इस पर हस्ताक्षर किये।

6 फ़रवरी 1935 में तुर्की में महिलाओं को चुनाव में वोट डालने की इजाज़त मिली।
6 फ़रवरी सन 1936 ईसवी को खोजियों के एक दल ने चार वर्ष के गहन प्रयास के बाद विश्व के सबसे ठंडे क्षेत्र का पता लगाया। निरंतर शोधकार्य के बाद खोजियों ने पता लगाया कि साइबेरिया का वरख़ोयान्सक नगर विश्व का सबसे ठंडा क्षेत्र है। सोवियत संघ के विघटन से पूर्व तक सोवियत संघ के राजनैतिक अपराधियों को दंड के लिए इसी नगर में भेजा दिया जाता था। इस नगर में आबादी बहुत कम थी यहॉ के लोगों का व्यवसाय पशुओं की खाल और खदानों पर आधारित था। शीतकाल में इस क्षेत्र का तापमान माइनस 70 डि सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

6 फ़रवरी 1941 में लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया।
6 फ़रवरी 1952 में ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद यानि सन 26 साल की एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली।
6 फ़रवरी 1959 में भारत में केरल उच्च न्यायालय अन्ना चांडी को पहली महिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
6 फ़रवरी 1987 में जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
6 फ़रवरी 1999 में भारत में देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ।
6 फ़रवरी 2000 में विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
6 फ़रवरी 2006 में आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन।
***
17 बहमन सन 1357 हिजरी शम्सी को ईरान में इमाम ख़ुमैनी द्वारा अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा के बाद ईरानी नागरिकों ने इमाम ख़ुमैनी के इस आदेश के समर्थन में देश भर में जुलूस निकाले और प्रदर्शन किये। लोग सड़कों पर एकत्रित हो गये और एक आवाज़ होकर शाह के पिटठू शापूर बख़्तियार की सरकार को हटाने की मांग की।
आज ही के दिन अमरीका के विशेष दूत जनरल हायज़र अपनी योजना को व्यवहारिक बनाने में असफलता के साथ ईरान से लौट गये। जनरल हायज़र को शाह की सरकार की सहायता करने शाही सेना के प्रति अमरीका के समर्थन की घोषणा और इस्लामी क्रान्ति के विरुद्ध विद्रोह की भूमिका प्रशस्त करने के लिए ईरान भेजा गया था।

17 बहमन सन 1366 हिजरी शम्सी को ईरान के प्रसिद्ध शोधकर्ता इब्राहीम मीर फ़ख़राई का निधन हो गया। उनका जन्म ईरान के उत्तरी नगर रश्त में हुआ था। सोलह वर्ष की आयु में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए तेहरान आए। वह आंतरिक व विदेशी साम्राज्य के विरुद्ध होने वाले जंगल आंदोलन के समय अपने पैतृक नगर लौट गये और मिर्ज़ा कूचक ख़ान जंगली से परिचित हुए। उन्होंने मिर्ज़ा कूचक ख़ान के लेखनों के प्रकाशन की ज़िम्मेदारी उठाई। जंगल आंदोलन के दौरान मीर फ़ख़राई, मिर्ज़ा कूचिक ख़ान के कांधे से कांधा मिला कर रहे। उनकी महत्त्वपूर्ण पुस्तकों में तारीख़े ईरान, सरदार जंगल और संवैधानिक क्रांति के दौरान गीलान का नाम लिया जा सकता है।

***
11 जमादिस्सानी सन 398 हिजरी क़मरी को ईरान के लेखक कवि और साहित्यकार बदीउज़्ज़मान हमदानी का निधन हुआ। वे ईरान के पश्चिमी नगर हमदान में जन्मे थे। फ़ाज़िल हमदानी के नाम से उन्हें ख्याति मिली थी। वे फ़ार्सी के साथ ही अरबी भाषा के अच्छे शायर और लेखक थे। त्वरित शेर लिखने में उन्हे बहुत दक्षता प्राप्त थी।
11 जमादिस्सानी सन 654 हिजरी क़मरी को अरब साहित्यकार और इतिहासकार इब्ने शेआर का निधन हुआ। वे इराक़ के मूसिल शहर में पैदा हुए थे। उन्होंने विभिन्न शायरों और साहित्यकारों के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के लिए 50 वर्ष यात्रा में बिताए। अपने इस परिश्रम को उन्होंने एक पुस्तक का रुप दिया।