Feb १३, २०१७ १०:४५ Asia/Kolkata

1618 पहले ब्रिटिश राजदूत सर थामस रोय मुगल शासक जहांगीर से मुलाक़ात के बाद इंगलैंड लौटे।

  • 1618 पहले ब्रिटिश राजदूत सर थामस रोय मुगल शासक जहांगीर से मुलाक़ात के बाद इंगलैंड लौटे।
  • 1670  शिवाजी ने सिंहगढ़ क़िला, मुगलों से छीन लिया।
  • 1782 अमरीका की स्वाधीनता के लिए संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में फ्रांस और ब्रिटेन के मध्य हिन्द महासागर में युद्ध शुरु हुआ।
  • 1931 लार्ड एरविन ने महात्मा गांधी को जन नेता के रूप में औपचारिक रूप से स्वीकार किया।  
  • 1947 शीत युद्ध की बड़ी घटना के रूप में, वाइस आफ अमरीका की सेवा, सोवियत युनियन के लिए प्रसारित होना आरंभ हुई।
  • 1979 में चीन ने वियतनाम पर हमला कर दिया।
  • 1980 में इंदिरा गांधी ने विपक्ष के शासन वाले 9 राज्यों में विधान सभा भंग कराके राष्ट्रपति शासन लागू करा दिया।
  •  1998 में बड़े पैमाने धांधली की रिपोर्टों के बाद भारत के 9 राज्यों के 599 पोलिंग स्टेशनों में दोबारा मतदान का आदेश दिया गया।

 

17 फ़रवरी सन 1809 ईसवी को फ़्रांस और स्पेन के बीच होने वाला सारगूसा युद्ध फ़्रांस की विजय और पूर्वी स्पेन के सारागूसा नगर पर उसके अधिकार के साथ समाप्त हो गया।

यह युद्ध 15 नवम्बर सन 1808 ईसवी को नेपोलियन के आक्रमण से आरंभ हुआ था। नेपोलियन की सेना को स्पेन की जनता और वहां की सेना के कड़े प्रतिरोध का सामना हुआ। इस युद्ध में दोनों पक्षों ने बड़ी निर्दयता और निर्ममता का प्रदर्शन किया। इसी लिए इस युद्ध में मरने वालों की संख्या बहुत अधिक हो गयी। हालॉकि स्पेन पर फ़्रांस का अधिकार हो गया किंतु सन 1812 ईसवी में जब नेपोलियन को रुस के मुकाबले में पीछे हटना पड़ा और योरोप की संयुक्त सरकारों से भी उसे पराजय का मुंह देखना पड़ा तो स्पेन भी स्वतंत्र हो गया।

 

17 फ़रवरी सन 1827 ईसवी को जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ। उन्हें गणित और भौतिक विज्ञान आदि जैसे विषयों की व्यापक जानकारी थी साथ ही वे कई भाषाओं से भी भलीं भॉति परिचित थे। वे बहुत अच्छे शिक्षक थे एक ही समय में वे बच्चों को कई विषय पढ़ाते थे। वे कोई भी विषय आरंभ करने से पहले छात्रों को उसके लाभ के बारे में बताते थे।

 

 

17 फ़रवरी सन 1989 ईसवी को मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई। इस अवसर पर उत्तरी अफ़्रीक़ा के देशों के राष्ट्रध्यक्ष उपस्थित थे।

इस समझौते में शामिल देशों में लीबिया, अलजीरिया, टयूनीशिया, मोरीतानिया और मोरक्को थे। इस संघ की स्थापना का उददेश्य सदस्य देशों की पश्चिमी देशों पर निर्भरता को कम करने के लिए आपसी सहकारिता को विस्तृत करना था। किंतु अलजीरिया और मोरक्को जैसे कुछ सदस्य देशों के बीच मरुस्थल के मामले पर मतभेद तथा इसी प्रकार कुछ सीमा संबंधी एवं राजनैतिक विवादों के कारण इस संघ की स्थापना के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सका। यही कारण है कि इस समय इस संघ की कोई विशेष सक्रियता नहीं है।

 

 

***

28 बहमन सन 1329 हिजरी शम्सी को ईरान के प्रसिद्ध धर्मशास्त्री मिर्ज़ा अली अकबर नूक़ानी का स्वर्गवास हो गया। वे वर्ष 1261 हिजरी शम्सी में पवित्र नगर मशहद में जन्मे थे। उन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा, साहित्य, फ़ेक्ह व उसूल अपने काल के प्रसिद्ध गुरूओं से प्राप्त की। उन्होंने 26 वर्ष की अल्पायु में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पवित्र नगर नजफ़ की ओर प्रस्थान किया और वहां पर उन्होंने प्रसिद्ध धर्मगुरूओं से शिक्षा प्राप्त की और ज्ञान के शिखर पर पहुंच गये। वे शेर कहने में विशेष रूचि रखते थे। इसी प्रकार नस्तअलीक़ लिपि में भी वे दक्ष थे। उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं  जिसमें तालीक़ाते बर शरहे नहजुल बलाग़ा, 3 मक़ालये नूक़ानी और रद्दे अक़ाएदे माद्दीयून का नाम लिया जा सकता है।

 

***

22 जमादिस्सानी सन 391 हिजरी क़मरी को मुसलमान शायर इब्ने हज्जाज का निधन हुआ। उनका जन्म बग़दाद नगर में हुआ था। उन्होंने युवावस्था से शायरी आरंभ की। तत्कालीन प्रसिद्ध शायर महलबी के साथ उनका उठना बैठना था। उनका दस प्रतियों पर आधारित पद्य संकलन बग़दाद पुस्तकालय में अब भी मौजूद है। इसका कुछ भाग इस्ताम्बूल और कुछ भाग ब्रिटेन के संग्रहालय में है।