Apr ०१, २०१६ ११:२१ Asia/Kolkata

पहली अप्रैल वर्ष 1948 को पाकिस्तान में पहली बार सिक्के जारी हुए।

पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के आरंभिक कुछ महीने तक पाकिस्तानी सरकार ने अविभाजित भारत के सिक्कों और नोटों को ही अपनी करन्सी के रूप में प्रयोग किया। साथ ही उसने अपने सिक्के और नोट जारी करने के प्रयास भी जारी रखे। पहली अप्रैल वर्ष 1948 को पाकिस्तान ने अपने सिक्के जारी करने के साथ रिज़र्व बैंक आफ़ इंडिया के करेन्सी नोटों पर पाकिस्तान सरकार लिखवाकर उन्हें भी पाकिस्तान की सरकारी करन्सी घोषित कर दिया।

  • 1 अप्रैल सन् 1582 में फ्रांस में फूल्स डे की शुरूआत।
  • 1 अप्रैल सन् 1582 में पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
  • 1 अप्रैल सन् 1793 में जापान में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत।
  • 1 अप्रैल सन् 1839 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया गया था।
  • 1 अप्रैल सन् 1878 में कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
  • 1 अप्रैल सन् 1891 में फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच दूरभाष संपर्क शुरू हुआ।
  • 1 अप्रैल सन् 1912 में दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
  • 1 अप्रैल सन् 1924 में एडॉल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई। लेकिन वह केवल 9 महिने तक जेल में रहे।
  • 1 अप्रैल सन् 1930 में भारत में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
  • 1 अप्रैल सन् 1933 में पाकिस्तान कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।
  • 1 अप्रैल सन् 1935 में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेज़ों ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 क़ानून बनाया था।
  • 1 अप्रैल सन् 1936 में ओडिशा को बिहार से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया।
  • 1 अप्रैल सन् 1969 में भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
  • 1 अप्रैल सन् 1973 में भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए ‘टाइगर बचाओ’ अभियान चलाया गया।
  • 1 अप्रैल सन् 1976 में दूरदर्शन को रेडियो से अलग कर के दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
  • 1 अप्रैल सन् 1976 में स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की थी।
  • 1 अप्रैल सन् 1979 में ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित हुआ।
  • 1 अप्रैल सन् 1992 में आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
  • 1 अप्रैल सन् 1997 में मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
  • 1 अप्रैल सन् 2001 में नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को क़ानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।

पहली अप्रैल वर्ष 1815 ईसवी को जर्मनी के प्रसिद्ध राजनेता और युक्तिकर्ता बिस्मार्क जन्मे। वह लौह चांसलर की उपाधि से प्रसिद्ध हैं। बिस्मार्क प्रोशिया में जन्मे जो उस समय जर्मनी के 39 प्रांतों में से सबसे बड़ा व सुदृढ़ प्रांत था। सन 1847 में उन्हें रूस और फिर फ़्रांस का राजदूत बना कर भेजा गया। सन 1862 में फ्रेडरिक विलियम चतुर्थ ने उन्हें प्रोशिया के  विदेशमंत्रालय का पद  सौंप दिया । सन 1871 ईसवी से सन 1888 ईसवी तक बिस्मार्क नई जर्मन सरकार के चांस्लर रहे। इस दौरान उन्होंने यूरोप में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए भरसक प्रयास किए। स्वयं जर्मनी में भी उन्होंने सामाजिक लोकतंत्र का पालन पोषण किया। उनके कार्यकाल में जर्मनी ने उद्योग के क्षेत्र में बहुत विकास किया।

 

पहली अप्रैल वर्ष 1945 ईसवी को अमरीकी सैनिकों ने जापान के ओकीनावा द्वीप पर व्यापक आक्रमण आरंभ किये। द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में किया जाने वाले इस आक्रमण को जापान और अमरीका के मध्य अंतिम और बड़ा समुद्री और ज़मीनी युद्ध  समझा जाता है। यह युद्ध 83 दिनों तक जारी रहा। इसमें अमरीका के तेरह सौ युद्धपोतों और लगभग दस हज़ार युद्धक विमानों ने भाग लिया। किन्तु जापान वासियों ने अपनी धरती की भरपूर रक्षा की। इस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी हानि हुई। जापानियों के प्रतिरोध के कारण अमरीकी अधिकारी इस द्वीप पर आक्रमण करने में विफल रहे तो उन्होंने जापान के हिरोशीमा और नागासागी पर परमाणु बम के आक्रमण का आदेश दे दिया। वर्तमान समय में जापान में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा इसी द्वीप में मौजूद है। इस द्वीप के रहने वाले वर्षों से अमरीकी छावनी को बंद करने की मांग करते आ रहे हैं।

 

1 अप्रैल सन 1546 ईसवी को डेनमार्क के खगोल शास्त्री व गणितज्ञ टाइको ब्राहे का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ समय जर्मनी में भी बिताया। उन्होंने व्यापक अध्ययन और कठिन परिश्रम के बाद एक नये तारे की खोज की।

इसके कुछ समय बाद डेनमार्क की सरकार ने वेधशाला बनाने के लिए वेन नामक छोटे से द्वीप को ब्राहे के हवाले कर दिया ब्राहे ने इस द्वीप में आबज़रवेटी बनायी और 20 वर्षों तक इसी द्वीप पर सितारों के बारे में शोधकार्य करते रहे। उनके द्वारा किये गये प्रयासों से कैपलर और दूसरे खगोल शास्त्रियों ने बहुत लाभ उठाया। सन 1601 ईसवी में ब्राहे का निधन हुआ।

 

पहली अप्रैल सन 1578 ईसवी को ब्रिटेन के वैज्ञानिक व कुशल चिकित्सक विलियम हार्वे का जन्म हुआ। चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा पूरी करने के बाद हार्वे विश्वविद्यालय में शिक्षा देने लगे। साथ ही उन्होंने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अपना अध्ययन और शोधकार्य भी जारी रखा। हार्वे ने सन 1616 ईसवी में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन या खून के दौरान का पता लगाया और इस बारे में एक छोटी सी पुस्तक भी लिखी। उन्होंने इसी प्रकार जीवों के प्रजन्न के बारे में भी एक पुस्तक लिखी। सन 1657 ईसवी में हार्वे का निधन हो गया।

 

 

***

13 फ़रवर्दीन को ईरानी केलेंडर में प्रकृति दिवस के नाम से याद किया जाता है। फ़रवर्दीन की 13 तारीख़ को सीज़दह बेदर कहते है और यह दिन ईरानी नव वर्ष के जश्नों में से एक है। 13 फ़रवर्दीन अर्थात प्रकृति दिवस के दिन सरकारी छुट्टी होती है।