सोमवार- 6 अप्रैल
6 अप्रैल 1764 को ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर सिराज औरंगाबादी का निधन हुआ। वह 1715 ईसवी में दकन में जन्मे थे।
6 अप्रैल वर्ष 1994 को रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ। होटो के लड़ाकों ने तीन महीनों के दौरान टोटसी क़बीले के आठ लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया और इस क़बीले के बीस लाख से अधिक लोग पलायन पर विवश हो गये। अंतत: इस रक्तरंजित युद्ध में टोटसी क़बीले को विजय प्राप्त हुई और इस क़बीले ने रोवांडा की सत्ता अपने हाथ में ले ली।
6 अप्रैल वर्ष 1896 ईसवी को नये चरण के पहले ओलंपिक खेलों के मुक़ाबले आरंभ हुए। इन मुक़ाबलों में 13 देशों के 311 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी। यह मुक़ाबले यूनान की राजधानी एथेन्ज़ में आयोजित हुए और इन में नौ खेलों के खिलाड़ियों का आपस में मुक़ाबला हुआ था। 18 पदकों के साथ अमरीका पहले नये ओलंपिक खेलों में सबसे आगे रहा। ओलंपिक खेलों का आरंभ 776 ईसा पूर्व यूनान के प्राचीन नगर ओलंपिया से हुआ था और शताब्दियों तक ओलंपिक्स होते रहे। किन्तु वर्ष393 ईसवी में रोम नरेश थ्यूडूसेस ने इन मुक़ाबलों को समाप्त कर दिया। उन्नीसवी शताब्दी में जब प्राचीन नगर ओलंपिया के अवशेष मिले तो फ़्रांस के एक नागरिक पेरी पेरून डी को ब्रिटेन ने ओलंपिक खेलों को पुनः आरंभ करने का सुझाव दिया इसलिए उन्नीसवी शताब्दी के अंत में नये ओलंपिक का आरंभ हुआ। ओलंपिक खेलों के मुक़ाबले हर 4 वर्ष बाद होते हैं, जो संसार का सबसे बड़ा खेलों का मेला है और इसमें विभिन्न देशों के हज़ारों खिलाड़ी भाग लेते हैं।
6 अप्रैल वर्ष 1985 ईसवी को एक सैन्य विद्रोह के परिणाम में सूडान के राष्ट्रपति जाफ़र नुमैरी की सरकार का तख़्ता उलट दिया गया और सत्ता पर जनरल सोबारूज़्ज़हब का नियंत्रण हो गया। उल्लेखनीय है कि नुमैरी भी सन 1969 में एक सैन्य विद्रोह द्वारा सत्ता में पहुंचे थे और सोलह वर्षों तक अपनी अत्याचारी सरकार के दौरान अमरीका के साथ उन्होंने गहरे संबंध बनाए। उनके शासन काल में पंद्रह विद्रोह हुए और यह अंतिम सैन्य विद्रोह सफल रहा।
6 अप्रैल सन 1580 ईसवी को १५वीं शताब्दी का शक्तिशाली योरोपीय देश पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया। एशिया अफ़्रीका और अमरीका में प्रभाव की दृष्टि से स्पेन का कटटर प्रतिद्वंद्वी समझा जाने वाला पुर्तगाल स्पेन के अधिकार में चला गया इसका कारण यह था कि पुर्तगाल के लोग भारी संख्या में इस देश के उपनिवेशों की ओर पलायन कर गये जिससे इसकी आर्थिक एवं राजनैतिक स्थिति डांवांडोल हो गयी। पुर्तगाल के स्पेन के अधिकार में चले जाने के बाद उसके बहुत से उपनिवेशों पर हॉलैंड ने अधिकार कर लिया। और शेष उपनिवेषों पर स्पेन ने क़ब्ज़ा कर लिया । सन 1640 ईसवी में पुर्तगाल की जनता के विद्रोह के बाद यह देश पुन: स्वतंत्र हुआ।
***
12 शबान सन 498 हिजरी क़मरी को विख्यात चिकित्सक व धर्मगुरु हसन बिन हाफ़िज़ ओंदलुसी का वर्तमान स्पेन के एक भाग में निधन हुआ। वे ग़स्सानी की उपधि से विख्यात हुए। वे कुशल साहित्यकार और अच्छे चिकित्सक थे। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक तमजीदुल मोमहहिल है जिसमें उस काल के समस्त प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण व्यक्तियों का उल्लेख किया गया है।