Apr २३, २०१६ ०५:५२ Asia/Kolkata

23 अप्रैल सन 1616 ईसवी को ब्रिटेन के विश्व विख्यात लेखक और शायर विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ।

उन्होंने अपना कला जीवन अभिनय से आरंभ किया और फिर ड्रामे भी लिखने लगे उन्होंने कुछ ही समय में इन दोनों क्षेत्रों में बहुत नाम कमा लिया। उनकी रचनाएं अधिकतर साहसिक कार्य और कमेडी पर आधारित थीं। रोमियो ऐंड जूतियट उनकी विश्वविख्यात रचनाओ में है। 52 वर्ष की आयु में शेक्सपियर का निधन हुआ।

  • 23 अप्रैल सन् 1660 में स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा समझौते पर सहमति बनी।
  • 23 अप्रैल सन् 1661 में ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
  • 23 अप्रैल सन् 1751 में ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
  • 23 अप्रैल सन् 1774 में ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रोहिलाखंड पर कब्ज़ा किया।
  • 23 अप्रैल सन् 1891 में रूस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
  • 23 अप्रैल सन् 1908 में जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 23 अप्रैल सन् 1935 में यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
  • 23 अप्रैल सन् 1981 में सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
  • 23 अप्रैल सन् 1984 में वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।
  • 23 अप्रैल सन् 1990 में नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना।
  • 23 अप्रैल सन् 1996 में चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव की एक हवाई हमले में मौत हो गयी थी।
  • 23 अप्रैल सन् 2005 में यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड हुआ।
  • 23 अप्रैल सन् 2007 में रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
  • 23 अप्रैल सन् 2013 में वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।

23 अप्रैल सन 1775 ईसवी को ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार विलियम टरनर का लंदन के एक गरीब परिवार में जन्म हुआ। उन्होंने बाल्यकाल में ही अपनी कला का लोहा मनवाया और जवानी तक एक विख्यात चित्रकार बन गये। सन 1815 ईसवी में टरनर का निधन हुआ।

 

23 अप्रैल सन 1858 ईसवी को जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ मैक्स प्लैंग का जन्म हुआ। उन्होंने भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में अपने कठिन प्रयासों और सफलताओं के बाद पुरस्कार जीता। वे जर्मनी के तानाशाह हिटलर के कटटर विरोधियों में थे। उन्होंने प्रतिबिंबन प्रकाश और उष्मा के बारे में गहन अध्ययन किया और इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये। उनके प्रयासों और उनके द्वारा बनाए गये नियमों को आधार बनाकर बहुत से वैज्ञानिकों ने शोधकार्य किये हैं और उन्हें सफलताएं भी मिली हैं।

 

23 अप्रैल सन 1891 ईसवी को रुस के विख्यात संगीतकार सेर्गई प्रोकफ़ीफ़ का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी माता से प्रभावित होकर संगीत में रुचि लेना आरंभ किया और कुछ ही समय में इस कला के उस्ताद कहलाने लगे। सन 1953 ईसवी में उनका निधन हुआ।

 

23 अप्रैल सन 1992 ईसवी को भारत के फ़िल्म निर्माता और कथाकार सत्यजीत रे का निधन हुआ। उन्होंने सदैव यह प्रयास किया कि उनकी फ़िल्में सामाजिक वास्तविकताओं से निकट रहें। इसी कारण उन्होंने अपना ध्यान ज़्यादातर आम लोगों की दिनचर्या की ओर केंद्रित रखा। वे भारत के उन गिने चुने फ़िल्म निर्माताओं में से एक थे जिन्हें विश्व ख्याति मिली है।

 

***

 

4 उर्दीबहिश्त सन 1319 हिजरी शम्सी को ईरान में रेडियो संस्था की स्थापना हुई। स्थापना के समय यह संस्था डाक टेलीग्राफ़ एवं दूरसंचार मंत्रालय की देखरेख में थी। यह संस्था राजधानी तेहरान में स्थापित हुई थी। इसके पांच वर्ष बाद ईरान के दूसरे प्रांतों में भी स्थानीय रेडियो संस्थाओं की स्थापना हुई सन 1979 में ईरान में इस्लामी क्रान्ति की सफलता के पश्चात इस संस्था ने बड़ी प्रगति की।