Apr २५, २०१६ १०:०१ Asia/Kolkata

1935, रूस की राजधानी मास्को में अंडरग्राउंड 'मेट्रो' ट्रेन की शुरुआत हुई।

1935, रूस की राजधानी मास्को में अंडरग्राउंड 'मेट्रो' ट्रेन की शुरुआत हुई।

1945, इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उनके कुछ सहयोगियो की हत्या कर दी गई।

1986, युक्रेन के चेरनोबिल में हुए परमाणु दुर्घटना के दो दिन के बाद सोवियत संघ ने हादसे की बात मानी थी।

1993, ज़ाम्बिया के एक विमान के गेबोन के लिबरविले में दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 फ़ुटबाल खिलाड़ियों की मौत हो गई।

1995, दक्षिण कोरिया में मेट्रो में हुए गैस विस्फोट में 103 लोगों की मौत हो गई।

1995, श्रीलंका के पलाली में विमान दुर्घटना में 52 यात्रियों की मौत हो गई।

2001, अमरीकी बिज़नेस मैन डेनिस एंथोनी ने पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट बनकर इतिहास रच दिया।

 

28 अप्रैल सन 1555 ईसवी को जर्मनी के आग्सबर्ग नगर में इसी नाम का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पोप पाल चतुर्थ के नेतृत्व में कैथोलिक धर्मगुरूओं ने पहली बार प्रोटिस्टेन्ट ईसाइयों की स्वतंत्रता को स्वीकार किया। सम्मेलन में यह भी तय किया गया कि प्रोटिस्टेंट ईसाइयों की जो सम्पत्ति छीन ली गई थी उन्हें लौटा दी जाए। इस सम्मेलन में होने वाला समझौता व्यवहारिक नहीं हो सका और प्रोटिस्टेंट व कैथोलिक ईसाइयों के बीच युद्ध इसके बाद भी वर्षों तक चलता रहा।

 

28 अप्रैल सन 1965 ईसवी को अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों की रक्षा के बहाने डोमिनिकन देश पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण से पूर्व डोमिनिकन की जनता ने तानाशाही रूप में शासन कर रहे सैनिकों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। कुछ सैनिक भी क्रान्तिकारियों के साथ मिल गए जिसके बाद विद्रोहियों ने सैनिक सरकार और सेना को पराजित कर दिया। इसके बाद अमरीका ने इस देश के क्रान्तिकारियों से युद्ध करने के लिए पहले तो डेढ़ हज़ार सैनिक भेजे किंतु फिर उसने यह संख्या बढ़ाकर चालीस हज़ार कर दी। अमरीका ने 37 युद्धक नौकाओं से डोमिनिकन की घेराबंदी कर ली किंतु देश के भीतर क्रान्तिकारियों ने अपनी सरकार बना ली और अमरीका की एक न चल सकी। इस प्रकार अमरीकी इस देश से निकलने पर विवश हो गए। यह देश अमरीका महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग में एटलांटिक महासागर में स्थित है।

28 अप्रैल सन 1992 ईसवी को अफ़ग़ानिस्तान के संघर्षकर्ता संगठनों ने पूर्व सोवियत संघ की सेना और काबुल में उसकी पिटठू सरकार से तेरह वर्षों के युद्ध के बाद विजय प्राप्त की। दस वर्षो तक अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण जारी रखने के बाद वर्ष 1989 में सोवियत संघ की सेना अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकलने पर विवश हुई।

***

9 उर्दीबहिश्त सन 1370 हिजरी शम्सी को ईरान के विख्यात समाजशास्त्री व अध्ययनकर्ता डॉक्टर गुलाम हुसैन सिददीक़ी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने तेहरान में शिक्षा प्राप्त की और उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए फ़्रांस गये और वहां से दर्शनशास्त्र और समाज शास्त्र में डॉक्ट्रेट की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात स्वदेश लौटे।

उन्होंने राष्ट्रीय अवशेष संरक्षण संस्था तथा सामाजिक अध्ययन केंद्र की स्थापना में सराहनीय भूमिका निभाई। वे कुछ समय तक युनिस्को के राष्ट्रीय आयोग के सदस्य भी रहे। भारत का यात्रा वृतान्त और ईरान में दूसरी व तीसरी हिजरी शम्सी के धार्मिक आंदोलन आदि उनकी मुख्य पुस्तकें हैं।

 

***

4 रमज़ान सन 576 हिजरी क़मरी को प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार मोहम्मद बिन मोहम्मद का देहांत हो गया। वे इब्ने ख़ुरासानी के उपनाम से प्रसिद्ध हुए। वे सन 494 हिजरी क़मरी को दक्षिण पूर्वी ईरान के ख़ुरासान प्रांत में जन्मे थे। शिक्षा प्राप्ति के लिए उन्होंने इराक़ की यात्रा की और बग़दाद नगर में रहने लगे। उनके शेर दस खंडा में प्रकाशित हुए हैं।

 

4 रमज़ान सन 608 हिजरी क़मरी को मिस्र के शायर अबुलक़ासिम हिबतुल्ला बिन जाफ़र का निधन हुआ। उनका उपनाम क़ाज़ी सईद इब्ने सीना अल मलिक था 545 हिजरी क़मरी को क़ाहेरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने क़हेरा और इस्क़न्दरिया अर्थात सलेग्ज़न्डरिया में शिक्षा ली। उन्होंने युवावस्था में ही साहित्य और शायरी के विभिन्न क्षेत्रों काम किया। वे कभी शेर का विशलेषण करते और शेर में पायी जाने वाली अशुद्धि को बड़े ही अच्छे ढंग से शेर में बयान कर देते।