Sep १९, २०२० १७:०९ Asia/Kolkata

हमने ईरान में खनन एवं धातु उद्योग, आवास, शहरी विकास, कच्छे तेल, गैस , पेट्रोकैमिकल, स्वच्छ ऊर्जा तथा कृषि के क्षेत्र में संभावनाओं के बारे में संक्षेप में चर्चा की थी।

इस कार्यक्रम में टूरिज़्म या पर्यटन के क्षेत्र में ईरान में पाई जाने वाली संभावनाओं के संबन्ध में चर्चा करेंगे।

टूरिज़्म या पर्यटन एसी यात्रा होता है जिस में मनुष्य मनोरंजन के उद्देश्य से किसी स्थान पर जाता है।

सांस्कृतिक दृष्टि से पर्यटन से सांस्कृतिक आदान प्रदान होता है। इससे आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होता है। टूरिज़्म, रोज़गार सृजन का भी बहुत बड़ा कारण बन सकता है।

 

प्राकृतिक आकर्षणों की दृष्टि से ईरान, संसार के ५ बड़े देशों में से एक है। इसके अतिरिक्त सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की दृष्टि से भी ईरान का संसार में दसवां नंबर है।

वर्तमान समय में चिकित्सा सेवाओं की दृष्टि से ईरान, संसार के प्रगतिशील देशों में से एक है। यहां पर जहां एक ओर चिकित्सा के आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित बड़े बड़े अस्पताल हैं वहीं पर अच्छे डाक्टरों तथा दक्ष सर्जनों की मी नहीं है। देश में चिकित्सकों की अनुभवी टीमें दिल के आपरेशन, न्यूरोलोजी, हार्ट ट्रांसप्लांट, गुर्दे के आपरेशन और कई प्रकार की बीमारियों के आपरेशन किये जाते हैं।

ईरान की आगामी २० वर्षीय दीध्रकालीन योजना के अनुसार देश को स्वास्थ्य पर्यटन के क्षेत्र में मध्यपूर्व में अग्रणी देश बनाया जाएगा। इस प्रकार सन २०२५ तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्षमताओं में वृद्धि करते हुए २० मिलयन स्वास्थ्य प्रयटकों की आवभगत की जाएगी जिससे देश को १५ अरब डालर की बमदनी होगी।

ईरान में कई प्रकार की मौसमी, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विविधताएं पाई जाती हैं।

कला और संचार माध्यमों में शोध करने वाले शोधकर्ता महमूद तोराबी अक़दम कहते हैं कि कला के उत्सवों और कला से उत्सवों और कला से संबन्धित कनसर्टों के परिप्रेक्ष्य में बज एक प्रकार का टूरिज़्म, तेज़ी से बढ़ रहा है।

प्रयटन के एक ईरानी जानकार हमीद ज़रग़ाम कहते हैं कि हमारे समय में यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है कि संसार में बहुत से लोग धर्म से प्रेरण लेकर धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं। अब यह धार्मिक स्थल चाहे देश के भीतर हो या फिर देश के बाहर। वर्तमान समय में धार्मिक पर्यटन बहुत तेज़ी से फलफूल रहा है।

 

टैग्स