पश्चिम ही तीसरे विश्व युद्ध की ज्वाला भड़का रहा हैः मेदवेदेव
(last modified Sat, 13 May 2023 08:09:00 GMT )
May १३, २०२३ १३:३९ Asia/Kolkata
  • पश्चिम ही तीसरे विश्व युद्ध की ज्वाला भड़का रहा हैः मेदवेदेव

मेदवेदेव कहते हैं कि अमरीका के नेतृत्व में पश्चिम ही तीसरे विश्व युद्ध की ज्वाला भड़का रहा है।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने एक बार फिर तीसरे विश्वयुद्ध की संभावना व्यक्त की है। 

रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वहां की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वर्तमान प्रमुख देमेत्री मेदवोदोव ने जहां तीसरे महायुद्ध की संभावना जताई है वहीं पर यह भी कहा है कि इसका कोई भी विजेता नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों ने इस देश के लिए विध्वंसक हथियार भेजकर वास्तव में यूक्रेन की स्थति को विस्फोटक बना दिया है।  उनका कहना था कि अमरीका के नेतृत्व में पश्चिम ही तीसरे विश्व युद्ध की ज्वाला भड़का रहा है।  मेदवेदेव का कहना था कि वर्तमान समय में रूप अपनी संप्रभुता की रक्षा के साथ ही साथ लाखों रुसियों के जीवन की भी रक्षा करने में लगा हुआ है। 

इससे पहले वे यह भी कह चुके हैं कि तीसरे महायुद्ध की ज्वाला भड़काने में नेटो की भूमिका को भी अनेदखा नहीं किया जा सकता।  इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी तीसरे महायुद्ध की संभावना जता चुके हैं।  उन्होंने कहा कि इस समय संयुक्त राज्य अमरीका ने जो नीति अपना रखी है उसके हिसाब से हम जल्द ही एक नए महायुद्ध के साक्षी बनेंगे। 

रूस आरंभ से कहता आ रहा है कि अमरीका के नेतृत्व में पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति, यूक्रेन युद्ध के लंबा खिचने का कारण बन रही है।  यूक्रेन को अबतक 165 अरब डालर से भी अधिक के हथियार भेजे जा चुके हैं।  यूक्रेन संकट फरवरी 2022 में आरंभ हुआ था।  इस सयम अवधि में यूक्रेन के लिए अरबों डालर की सैन्य सहायता कई प्रकार के प्रश्नों को जन्म देती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए