भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाएः सुष्मा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i12913-भारतीय_नागरिकों_की_सुरक्षा_को_सुनिश्चित_बनाया_जाएः_सुष्मा
भारत की विेदेशमंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित कराने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१६ १२:१० Asia/Kolkata
  • भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाएः सुष्मा

भारत की विेदेशमंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित कराने पर बल दिया है।

सुष्मा स्वराज ने रविवार को दल्ली में विदेशों में तैनात भारतीय राजदूतों के वार्षिक सम्मेलन में कूटनयिकों से इस देश के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध रहने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसे आपकी वरीयता में सम्मिलित होना चाहिए।

भारत की विदेशमंत्री का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब दो दिन पहले अफ्रीकी देश कांगो में भारतीय नागरिकों पर तथा उनके घरों और दुकानों पर हमले किये गए। इस हमले, कुछ दिन पहले नई दिल्ली में कांगो के छात्र की हत्या की प्रतिक्रिया स्वरूप किये गए।

इसी बीच अफ़्रीकी देशों के राजदूतों ने घोषणा की है कि जबतक उनके देशों के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, वे अपने छात्रों को पढ़ने के लिए भारत नहीं भेजेंगे।

नई दिल्ली में मारे गए कांगो के छात्र के संबन्ध में भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि उन्होंने अफ्रीकी मूल के लोगों पर हमले के सिलसिले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नजीब जंग से बात की है। सुषमा ने कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और जहां भी अफ्रीकी मूल के लोग रहते हैं, वहां स्थानीय लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।