Dec ०७, २०२३ १३:५० Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से भारत हर संभाव प्रयास करेः प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी कहती हैं कि फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी के संघर्ष का हम साथ देते आए हैं।

भारत की कांग्रेस पार्टी ने ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी कार्यवाही की कड़ी निंदा की है।  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय का सदस्य होने के नाते भारत की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह सही का साथ दे और जल्द ही संघर्ष विराम सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर संभाव प्रयास करे। 

एक्स पर किये पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी के लंबे संघर्ष में भारत, शुरू से उनके साथ रहा है।  उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में वर्तमान बमबारी, संघर्ष विराम के आरंभ से पूर्व की तुलना में बहुत ही बर्बरता के साथ जारी है। 

प्रियंका का कहना था कि एक पूरा राष्ट्र नष्ट किया जा रहा है।  हमारी आंखों के सामने उनको बहुत ही निर्दयता के साथ मारा जा रहा है।  अब हमारी मानवता कहां है? प्रियंका गांधी ने कहा कि इस समय धरती से फ़िलिस्तीनियों का नामो-निशान हटाए जाने के लिए हो रहे नरसंहार को लेकर हम क्यों कुछ नहीं कर पा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि दक्षिणी अफ्रीका की रंगभेदी सरकार के विरुद्ध प्रतिबंधों के लिए हमने लड़ाई लड़ी है।  भारत हमेशा से अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर सही के साथ खड़ा रहा है।  उसको ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम कराने के लिए यथासंभव प्रयास करने चाहिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें। 

टैग्स