Jan १०, २०२४ १४:२४ Asia/Kolkata
  • भारत ने फिर की इस्राईल की निंदा, आम नागरिकों पर किए जा रहे हमलों को अस्वीकार्य बताया!

अवैध आतंकी इस्राईली शासन ग़ज़्ज़ा पर जिस प्रकार लगातार पाश्विक हमले करके बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों का नरसंहार कर रहा है उससे पूरी दुनिया में इस अवैध शासन के प्रति नफ़रत बढ़ती जा रही है। कल तक जो इस शासन का किसी न किसी रूम में समर्थन कर रहे थे वह भी आज उसके द्वारा अंजाम दी जाने वाली आतंकवादी कार्यवाहियों की निंदा करने पर मजबूर होने लगे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता को दोहराते हुए भारत ने मंगलवार को कहा है कि हमास-इस्राईल संघर्ष में फंसे नागरिकों की व्यापक मौतें “स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य” हैं, और इसे हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्ष रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि “आतंकवाद और बंधक बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि “भारत का आतंकवाद के प्रति दृष्टिकोण शून्य-सहिष्णुता का है।”रुचिरा कंबोज ने कहा, “हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्हें बंधक बना लिया गया है और जो उसके बाद होने वाले हमलों में अपनी जान गंवा रहे हैं, हम बिना किसी अपराध के गिरफ़्तार किए गए सभी लोगों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं।”

बता दें कि कंबोज मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक बैठक में बोल रही थीं। यह बैठक उस प्रस्ताव के तहत बुलाई गई थी जिसमें सुरक्षा परिषद में वीटो का उपयोग करने वाले स्थायी सदस्यों को अपनी कार्यवाही पर स्पष्टीकरण देना होता है। अन्य प्रतिनिधियों के विपरीत, वह अपने संबोधन के लिए मंच पर नहीं आईं। इसके बजाय उन्होंने भारत की सीट से अपनी बात रखी। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स