भारत में अफ़्रीक़ी नागरिक की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/india-i13756-भारत_में_अफ़्रीक़ी_नागरिक_की_हत्या_पर_संयुक्त_राष्ट्र_चिंतित
संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत में अफ़्रीक़ी देश कॉन्गो गणराज्य के एक नागरिक की हत्या पर चिंता जतायी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०६, २०१६ १४:४६ Asia/Kolkata
  •  भारत में अफ़्रीक़ी नागरिक की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित

संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत में अफ़्रीक़ी देश कॉन्गो गणराज्य के एक नागरिक की हत्या पर चिंता जतायी है।

इर्ना के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने कहा कि इस संघ को भारत में अफ़्रीक़ी नागरिकों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा पर चिंता है।

बान की मून के प्रवक्ता ने भारत सरकार से अफ़्रीक़ी देशों सहित विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए क़दम उठाने की मांग की है।

ज्ञात रहे कि नई दिल्ली में कॉन्गो गणराज्य के 29 साल के नागरिक मासूंदा ओलिवर की हत्या और बैंगलुरू में तन्ज़ानिया की एक जवान लड़की पर हमले के बाद भारत तथा अफ़्रीक़ी देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है।

इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने ओलिवार के परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ़्तार करके दंडित किया जाएगा।

पिछले हफ़्ते नई दिल्ली में घाना के दूतावास में एक बैठक में अफ़्रीक़ी देशों के राजदूतों ने कहा कि जबतक भारत में अफ़्रीक़ी नागरिकों के ख़िलाफ़ नस्लभेदी हमले नहीं रुकते उस वक़्त तक अपने-अपने देश के छात्रों को पढ़ने के लिए भारत न भेजें। (MAQ/N)