अफ्रीकी देशों के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया
भारत की विदेशमंत्री ने अफ़्रीकी देशों के राजदूतों के बयान की निंदा की है।
सुषमा स्वराज ने अफ्रीकी देशों के राजदूतों के बयान के बारे में कहा है कि नोएडा मामला, जातिवादी हमला नहीं था। उन्होंने कहा कि हम विदेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा में किया जाने वाला हमला कोई जातिवादी हमला नहीं था।
इससे पहले अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने एक बयान जारी करके भारत के नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर किये गए हमले को जातिवादी हमला बताया था। इसमें कहा गया था कि भारत में रहने वाले अफ्रीकी देशों के नागरिकों पर हमले रुक नहीं रहे हैं।
पिछले सप्ताह नोएडा में मादक पदार्थ के प्रयोग के बाद 17 वर्षीय एक भारतीय युवा की मृत्यु के बाद कुछ भारतीयों द्वारा अफ्रीकी छात्रों पर किये गए हमले के बाद भारत और अफ्रीकी देशों के कूटनयिकों के बीच तनाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अफ़्रीकी छात्रों ने नोएडा में भारतीय छात्र को मादक पदार्थ उपलब्ध कराया था।
मई सन 2016 में नई दिल्ली में एक अफ्रीकी छात्र की मृत्यु हो गई थी।