नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में एक और भारतीय सैनिक मारा गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i73850-नियंत्रण_रेखा_पर_गोलीबारी_में_एक_और_भारतीय_सैनिक_मारा_गया
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक और भारतीय सैनिक मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०१९ ११:५९ Asia/Kolkata
  • नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में एक और भारतीय सैनिक मारा गया

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक और भारतीय सैनिक मारा गया।

भारत नियंत्रित कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक भारीतय जवान मारा गया है।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुंछ के शाहपुर केरनी क्षेत्रों में शनिवार की शाम सीमापर से गोलीबारी आरंभ हुई जो सुबह तक चलती रही।  इस गोलीबारी में भारत का एक सैनिक मारा गया।  बताया जा रहा है कि गोलीबारी की इस घटना में चार भारतीय सैनिक घायल हुए थे।  पिछले चार दिनों के भीतर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारत के दो सैनिकों की मौत हो चुकी है।  उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान की सेना की ओर से एक-दूसरे पर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करने के आरोप लगते रहते हैं।  हालांकि सन 2003 से दोनो देशों के बीच संघर्ष-विराम हो चुका है किंतु भारत तथा पाकिस्तान परस्पर गोलीबारी के आरोप लगाते रहते हैं।  कश्मीर की जनता, इस क्षेत्र के बारे में जनमत संग्रह कराने के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करवाने की इच्छुक है।