दिल्ली हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिएः विपक्ष
https://parstoday.ir/hi/news/india-i94360-दिल्ली_हिंसा_की_निष्पक्ष_जांच_होनी_चाहिएः_विपक्ष
भारत की कांग्रेस पार्टी ने कृषि क़ानूनों का विरोध करने वाले किसानों को धरने पर से ज़बरदस्ती हटाए जाने को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा है कि सररकार, किसान आंदोलन को ज़बरदस्ती कुचल कर समाप्त करना चाहती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २९, २०२१ १०:५८ Asia/Kolkata
  • दिल्ली हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिएः विपक्ष

भारत की कांग्रेस पार्टी ने कृषि क़ानूनों का विरोध करने वाले किसानों को धरने पर से ज़बरदस्ती हटाए जाने को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा है कि सररकार, किसान आंदोलन को ज़बरदस्ती कुचल कर समाप्त करना चाहती है।

कांग्रेस के अलावा 16 अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने तीन नए कृषि क़ानूनों को किसानों के हितों पर हमला बताते हुए कहा है कि किसान आंदोलन बिल्कुल सही है और दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंसा, साज़िश का हिस्सा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विपक्षी दलों ने कहा है कि तीन नए कृषि क़ानून, किसानों पर थोपे जा रहे हैं और इसके विरोध में वे संसद के बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

दूसरी ओर भारत की कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी  ने इन क़ानूनों का विरोध करने वाले किसानों को उनके धरना स्थल से ज़बरदस्ती हटाए जाने को अलोकतांत्रिक क़रार देते हुए कहा कि सरकार, किसान आंदोलन को कुचल कर ख़त्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि आधी रात को लाठियों से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की गई और उसके बाद ग़ाज़ीपुर और सिंघु बाॅर्डर पर किसानों को धमकियां दी जा रही हैं। (HN)

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए