नौरोज़ के जश्न में डूबा समूचा ईरान
(last modified Sun, 20 Mar 2022 13:13:52 GMT )
Mar २०, २०२२ १८:४३ Asia/Kolkata
  • नौरोज़ के जश्न में डूबा समूचा ईरान

आज शाम को ईरानी समय के अनुसार सात बजकर तीन मिनट 26 सेंकेंड पर नया ईरानी वर्ष आरंभ हो रहा है।

लोग बड़ी उत्सुकता से नया साल आरंभ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कल से लगातार पांच दिनों तक सरकारी छुट्टी रहेगी और इस दौरान लोग एक दूसरे को देखने- दिखाने जायेंगे।

इस समय पूरे ईरान में खुशी का एक विशेष वातावरण है। ऐसा नहीं है कि ईदे नौरोज़ केवल ईरान में मनाया जाता है बल्कि दुनिया के बहुत सारे देशों में ईदे नौरोज़ का जश्न मनाया जाता है।

वर्ष 2010 में यूनिस्को के आग्रह पर इस जश्न का पंजीकरण संयुक्त राष्ट्र संघ में भी हो चुका है। ईदे नौरोज़ को ईरान में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

ईरान के अलावा 11 अन्य देशों में भी नौरोज़ का जश्न मनाया जाता है। जिन देशों में नौरोज़ का जश्न मनाया जाता है उनमें अधिकांश ईरान के पड़ोसी देश हैं।

ईदे नौरोज़ की पूर्व संध्या पर रेडियो तेहरान आप सबकी सेवा में हार्दिक बधाई पेश करता है और आप सबके लिए नये मंगलमय वर्ष की कामना करता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए

 

टैग्स