अमरीका और नैटो की वजह से क्षेत्र बर्बाद हुआः राष्ट्रपति
ईरान में लैटविया के नये राजदूत पैट्रिस वायोवारास ने राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी को अपना प्रत्यय पत्र पेश किया।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने तेहरान में लैटविया के नये राजदूत के साथ मुलाक़ात में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका और नैटो की उपस्थिति से तबाही, लूटपाट और बर्बादी के अलावा कोई परिणाम नहीं निकलना और न ही इस उपस्थिति से अफ़ग़ानिस्तान या क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी ऐसी कार्यवाही का विरोध करता है जो दुनिया को एक एकपक्षीय व्यवस्था या युद्ध की ओर से ले जाए।
सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध और झड़पें, अफ़ग़ानिस्तान में संकट, अफ़ग़ान राष्ट्र और शरणार्थियों की बड़ी आबादी की समस्याओं से ध्यान हटने का कारण नहीं बनना चाहिए।
लैटविया के नये राजदूत पैट्रिस वायोवारास ने इस मुलाक़ात में ईरान और लैटविया के बीच प्राचीन संबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि लैटविया इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ परस्पर सहमति और दोस्ती के आधार पर संबंधों को विस्तृत करने में रुचि रखता है ताकि दोनों देशों के हितों को सुनिश्चित बनाया जा सके।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से आर्मीनिया के नये राजदूत आरसन आवाकियान और ब्रुंडी के नये राजदूत जरार बीके बाकू ने भी मुलाक़ात की और अपना प्रत्ययपत्र सौंपा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए