Feb २६, २०२३ ०८:०४ Asia/Kolkata
  • शाबान महीने में नूर की होती बारिश, इबादतों को चार-चांद लगाने वाले महान इंसान का शुभ जन्म दिन, श्रद्धालुओं में ख़ुशी के साथ रौज़े के न होने का दर्द भी

शिया मुसलमानों के चौथे इमाम, हज़रत अली इब्ने हुसैन अलैहिस्सलाम, ज़ैनुल आबेदीन और सज्जाद के नाम से मशहूर हैं। एक रिवायत के अनुसार आपका जन्म 5 शाबान वर्ष 38 हिजरी में पवित्र नगर मदीना में हुआ था।

शिया मुसलमानों के चौथे इमाम हज़रत अली इब्ने हुसैन अलैहिस्सलाम को अधिक इबादतों और लंबे-लंबे सजदों की वजह से ज़ैनुल आबेदीन और सैय्यदे सज्जाद की उपाधि मिली थी, जिसका अर्थ है इबादत करने वालों की ज़ीनत और अधिक सजदा करने वालों के सरदार। इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की ज़िंदगी की सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संदर्भों से समीक्षा की जा सकती है। इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की पाक ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आप कर्बला की घटना में अपने पिता शहीदों के सरदार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथ थे और शहीदों की शहादत के बाद अपनी फुफी हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के साथ कर्बला की क्रांति और आशूरा के आंदोलन का संदेश लेकर बनी उमय्या के हाथों बंदी बनाये जाने के दौरान आशूरा के संदेश को प्रभावी तरीके से दुनिया वालों तक और रहती दुनिया तक के आज़ाद इंसानों तक पहुंचा दिया।

इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम ने ऐसे हालात में इमामत की ज़िम्मेदारी संभाली थी कि जब केवल तीन लोग आपके वास्तविक पैरोकार थे और आपने ऐसे ही हाल में ज्ञान व सांस्कृतिक व शैक्षणिक संघर्ष और सांस्कृतिक हस्तियों का प्रशिक्षण शुरू किया और एक गहन और व्यापक आंदोलन के माध्यम इमामत की भूमिका अदा करना शुरू की कि इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का यह शैक्षिक और प्रशैक्षिणिक आंदोलन, इमाम मुहम्मद बाक़िर और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिमुस्सलाम की महान ज्ञान क्रांति का आधार साबित हुई। इसी आधार पर कुछ लेखकों ने इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम को नए सिरे से इस्लाम को गति देने और सक्रिय करने वाले का नाम दिया है। आज इसी इमाम का शुभ जन्म दिवस है। पूरे ईरान में जश्न का माहौल है। वहीं पैग़म्बरे इस्लाम (स) के इस प्रिय पौत्र के चाहने वालों के दिलों में एक दर्द भी है कि इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम का रौज़ा नहीं है। आपकी क़ब्रे मुबारक सऊदी अरब के जन्नतुल बक़ी क़ब्रिस्तान में है कि जिसे आले सऊद शासन ने ध्वस्त कर दिया है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स