Sep ०६, २०२३ ०८:५३ Asia/Kolkata
  • इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफ़ादार साथियों के चेहलुम के मौक़े पर पूरा ईरान शोकाकुल, राजधानी तेहरान में पैदल यात्रा हुई आरंभ

आज बुधवार को पूरे ईरान में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफ़ादार साथियों का चेहलुम मनाया जा रहा है। इस शोक के मौक़े पर पूरा ईरानी राष्ट्र ग़म में डूबा हुआ है।

इस्लामी गणराज्य ईरान के हर नगर और बसती में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफ़ादार साथियों का चेहलुम बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूरे देश में शोक सभाओं का सिलसिला जारी है। ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के सभी नगरों में मंगलवार रात से ही इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम से संबंधित शोक कार्यक्रम आरंभ हो गए थे। बहुत से स्थानों पर जुलूस निकाले जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त वक्ता अपने भाषणों में इमाम हुसैन के मिशन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाल रहे हैं। ईरान के पवित्र नगरों मशहद और क़ुम में बहुत बड़ी संख्या में लोग इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके वफ़ादार साथियों का चेहलुम मनाने के लिए पहुंचे हैं। राजधानी तेहरान में आज बुधवार को अज़ादार, एक भव्य जुलूस निकाल रहे हैं। यह पद यात्रा तेहरान के एक मश्हूर स्कवाएर "इमाम हुसैन स्कवाएर" से आरंभ होकर 17 किलोमीटर का रास्ता तय करके दक्षिणी तेहरान में स्थित पैग़म्बरे इस्लाम (स) के वंशज "शाह अब्दुल अज़ीम" के रौज़े पर पहुंचेगी। यह पैदल मार्च बुधवार की सुबह आरंभ हो चुका है जो कुछ घण्टों की यात्रा तय करके शाह अब्दुल अज़ीम के मज़ार पर समाप्त होगा।

चेहलुम के मौक़े पर "इमाम हुसैन स्कवाएर" से आरंभ हुई पैदल यात्रा।

ज्ञात रहे कि आज बुधवार 06 सितंबर 2023 को पैग़म्बरे इस्लाम (स) के प्राण प्रिय नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया जा रहा है जिन्हें सन 61 हिज़री क़मरी में इराक़ के कर्बला नामक स्थान पर अपने साथियों के साथ तीन दिन का भूखा-प्यासा शहीद कर दिया गया था। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने मानवता की रक्षा के लिए यह महान बलिदान दिया था। वहीं इराक़ समेत दुनिया के कई देशों में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम गुरुवार 07 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन संसार का सबसे बड़ा जनसमूह इराक़ के पवित्र नगर कर्बला नगर में होता है जहां पर पूरे विश्व से लोग पहुंचते हैं। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अरबईन या चेहलुम में कर्बला पहुंचने वालों की संख्या कई करोड़ में होती है। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर इराक़ के पवित्र नगर नजफ़ से पवित्र नगर कर्बला तक होने वाला मिलियन मार्च दुशमनों के मुक़ाबले में सत्य प्रेमियों की मोर्चाबंदी है। चेहलुम के अवसर का होने वाला मिलियन मार्च इंसानियत के दुशमनों के लिए डरावना सपना बनता जा रहा है। (RZ)

इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर पार्स टुडे हिन्दी की पूरी टीम अपने सभी पाठकों की सेवा में हृदय की गहराईयों से सांत्वना पेश करती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स