Mar १४, २०२४ १२:४९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी हिंद महासागर की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए ईरान, चीन और रूस की नौसेनाओं का बड़ा अभ्यास

ईरान, चीन और रूस की नौसेनाएं समुद्री सुरक्षा और विशेषकर उत्तरी हिंद महासागर की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए एक नया नौसैनिक अभ्यास कर रही हैं।

2024 समुद्री सुरक्षा बेल्ट समग्र अभ्यास, ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं द्वारा शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए एक साथ के नारे के तहत उत्तरी हिंद महासागर में 17,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। यह सैन्य अभ्यास शुक्रवार तक जारी रहेगा।

एडमिरल मुस्तफ़ा ताजुद्दीनी ने 2024 समुद्री सुरक्षा बेल्ट समग्र अभ्यास के बारे में एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि क्षेत्रीय देश पहल के आधार पर इस अभ्यास के आयोजन से प्रसन्न हैं।

एडमिरल ताजुद्दीनी का कहना था कि 2024 समुद्री सुरक्षा बेल्ट समग्र अभ्यास, समुद्र में संचार लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समुद्री चोरी और आतंकवाद की घटनाओं से निपटने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 3 मुख्य देश ईरान, चीन और रूस और पर्यवेक्षक के रूप में पांच देश ओमान, दक्षिण अफ्रीक़ा, पाकिस्तान, क़ज़ाकिस्तान और आज़रबाइजान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

आने वाले वर्षों में मुख्य सदस्य के रूप में भूमिका निभाने के लिए इन पांच पर्यवेक्षक देशों ने अभ्यास की गुणवत्ता की विशेष समीक्षा करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं।

2024 समुद्री सुरक्षा बेल्ट समग्र अभ्यास के प्रवक्ता ने कहा कि अपहृत जहाज़ों की रिहाई का अभ्यास, आख़िरी दिन सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास होगा। msm

टैग्स