May ०४, २०२४ १९:२५ Asia/Kolkata
  • रूसी की ईरान विशेषज्ञ: ईरान पूर्व और पश्चिम के लिए तरक़्की का एक मिसाली नूमना है

पार्स‌टुडेः मिस लूडमिला अवेदियोवा, रूस की ईरान विशेषज्ञ हैं,  जो कवि और लेखक भी हैं,  वह इस बात पर यक़ीन रखती हैं कि समकालीन ईरान ने तरक़्क़ी का एक लंबा रास्ता तय किया है, ऐसी प्रगति के लिए कई शताब्दियों की आवश्यकता होती है। लूडमिला का मानना है कि इस्लामी क्रांति की महान सफलता के बाद ईरान एक रोल मॉडल देश बन गया है जो पूर्व और पश्चिमी दुनिया के लिए एक मिसाल है।

अवेदिओवा, जो एक कवि हैं और उन्होंने इस्लामिक क्रांति, इमाम ख़ुमैनी (र.ह) और सर्वोच्च नेता के बारे में आठ पुस्तकें भी लिखी हैं, ने मॉस्को में समाचार एजेंसी इर्ना के रिपोर्टर के साथ एक इंटर्व्यू में यह तमाम बातें कही हैं। यह रूसी महिला, जो ईरान की इस्लामी क्रांति के विजय वर्षों के दौरान पूर्व सोवियत संघ के राजनयिकों में से एक की पत्नी के रूप में तेहरान में रहती थी, उनका मानना ​​है कि ईरान सबसे शानदार और प्रमुख देशों में से एक है जिसकी अपनी आध्यात्मिक संस्कृति है।

अवेदिओवा ने, जिनका तेहरान में रूसी भाषा पढ़ाने का इतिहास है, कहा: मैंने ईरान में लंबे समय तक काम किया, क्रांति से पहले और बाद में, दूसरी ओर, मैंने ईरान-इराक़ युद्ध भी नज़दीक से देखा है। इसलिए, मैं कह सकती हूं कि ईरान ने हाल के वर्षों में अपने विकास में महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, जो ईरान के महान नेता और मेहनती लोगों की उपलब्धियां हैं।

इस रूसी शायरा ने कहा:

"ईरान की प्राचीन संस्कृति में कविता, वास्तुकला और कला का खज़ाना है जो कई देशों के लिए अप्राप्य है।"

अवेदिओवा ने वैश्विक प्रबंधन की अनुचित संरचना से निपटने के लिए ईरान और रूस के एकीकरण का ज़िक्र करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में, हमें ईरान और रूस के बीच संबंधों का विस्तार करना चाहिए, उस स्थिति में भी जब हमारे देशों के विचार और स्थिति समान हों।

इस रूसी विशेषज्ञ का मानना है कि ईरान और रूस की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ें समान हैं। दोनों देशों के लोग बहुत मेहनती हैं और अपने देश को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

 हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

 फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।

टैग्स