सऊदी युवराज, मिना त्रासदी की ज़िम्मेदारी स्वीकार करें, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i22813-सऊदी_युवराज_मिना_त्रासदी_की_ज़िम्मेदारी_स्वीकार_करें_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब के युवराज को मिना त्रासदी का शिकार होने वालों का जवाब देना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०६, २०१६ २२:२८ Asia/Kolkata
  • सऊदी युवराज, मिना त्रासदी की ज़िम्मेदारी स्वीकार करें, ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब के युवराज को मिना त्रासदी का शिकार होने वालों का जवाब देना चाहिए।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने सऊदी अरब  के उत्तराधिकारी और सऊदी अरब में हज परिषद के प्रमुख मुहम्मद बिन नायफ के हालिया दावों पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि हाजियों की सुरक्षा पर इस प्रकार से बल देने वाले सऊदी युवराज को पिछले साल हाजियों की सुरक्षा में अपनी सरकार की नाकामी को याद और मिना की त्रासदी के शिकार होने वालों के परिजनों को जवाब देना चाहिए । 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी शासक, ईरान द्वारा हज के राजनीतिकरण के अपने दावों को बार बार दोहरा कर, अपनी ज़िम्मेदारी से भागना चाहते हैं। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि इस्लामी शिक्षाओं की सुरक्षा का दावा करने वाले इन शासकों को उन लोगों को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करना चाहिए जो हाजियों के प्राणों को महत्व नहीं देते और इस्लामी देशों की अतंरराष्ट्रीय जांच समिति का गठन नहीं होने दे रहे हैं। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सऊदी अरब के युवराज के मूर्खतापूर्ण बयान पर खेद प्रकट करते हुए कहा  कि हज के संचालन में नाकामी के ज़िम्मेदार वह सऊदी शासक हैं जिन्हों ने  हाजियों के मारे जाने पर न केवल यह कि अफसोस नहीं किया बल्कि परोक्ष या अपरोक्ष रूप से  वह क्षेत्र के मुसलमान राष्ट्रों को अपने राजनीतिक खेल की बलि चढ़ा रहे हैं। 

याद रहे पिछले साल हज के अवसर पर 464 ईरानी हाजियों सहित कई हज़ार हाजी, सऊदी अधिकारियों की लापरवाही के कारण मिना में मारे गये गये थे। (Q.A.)