अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्तता करा सकते हैं-ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38098
ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्तता की तत्परता जताई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ११, २०१७ १५:३१ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्तता करा सकते हैं-ईरान

ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्तता की तत्परता जताई है।

भारत के विदेश मंत्रालय में एशिया मामलों के प्रभारी ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने के उद्देश्य से तेहरान, मध्यस्तता के लिए तैयार है।  इब्राहीम रहीमपूर ने कहा है कि ईरान के अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान दोनो देशों के साथ ही मैत्रीपूर्ण संबन्ध हैं अतः तेहरान इन दोनो देशों के बीच मध्यस्तता करा सकता है।

अपने एक साक्षात्कार में इब्राहीम रहीमपूर ने अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की आतंकवादी गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए स्पष्ट किया कि अफ़ग़ानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन कुछ अरब देश कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इसके विपरीत ईरान, आतंकवाद से संघर्ष के लिए अफ़ग़ानिस्तान सरकार की सहायता के लिए तैयार है।