ट्रम्प हमेशा जेसीपीओए को तबाह करने के प्रयास में रहेः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प परमाणु समझौते जेसीपीओए को लगातार नाकाम बनाने के प्रयास में रहे हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार की सुबह ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाले परमाणु समझौते की एक बार फिर आलोचना करते हुए दावा किया कि ईरान संयुक्त समग्र कार्य योजना पर प्रतिबद्ध नहीं रहा है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया कि डोनल्ड ट्रम्प अलग थलग पड़ने से बचने के लिए जेसीपीओए से निकलने के बहाने ईरान को ज़िम्मेदार ठहराने का प्रयास कर रहे हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ट्रम्प का यह बयान, अमरीकियों द्वारा जेसीपीओए के उल्लंघन के साथ ट्रम्प की ग़लत नीयत का चिन्ह है।
इससे पहले ईरान के विदेशमंत्री ने कहा था कि अमरीका की नई सरकार ईरान को जेसीपीओए से लाभ उठाने से रोकने का प्रयास कर रही है और यह जेसीपीओए का खुला उल्लंघन समझा जाता है। (AK)