ज़रीफ़ः ट्वीट से ट्रम्प को मदद मिलने वाली नहीं है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50841-ज़रीफ़ः_ट्वीट_से_ट्रम्प_को_मदद_मिलने_वाली_नहीं_है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि कम्युनिकेशन के आधुनिक माध्यमों के प्रयोग के लिए बहुत अधिक ध्यान और ज़िम्मेदाराना रवैये की ज़रूरत होती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०१७ ०९:१३ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़ः ट्वीट से ट्रम्प को मदद मिलने वाली नहीं है,

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि कम्युनिकेशन के आधुनिक माध्यमों के प्रयोग के लिए बहुत अधिक ध्यान और ज़िम्मेदाराना रवैये की ज़रूरत होती है।

ज़रीफ़ ने मंगलवार को एक साक्षातकार में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ट्वीट के बारे में कहा कि तथ्यों के सामने आने से पहले ट्वीट कर देना निर्णय लेने के लिए तर्कपूर्ण वातावरण बनाने में कोई मदद नहीं करता।

ट्रम्प ने हालिया कुछ महीनों में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते पर टिप्पणी के लिए अपने ट्वीटर हैंडल का ख़ूब प्रयोग किया।

परमाणु समझौते के बारे में ट्रम्प के ट्वीट की कड़ी आलोचनाएं की गई हैं।

गुरुवार को अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के बारे में अपने देश का पक्ष भी रखेंगे साथ ही ईरान के विरुद्ध कुछ कार्यवाहियां भी कर सकते हैं।

ईरान ने ट्रम्प को चेतावनी दे दी है कि वह जवाबी कार्यवाही ज़रूर करेगा।