ब्रिटेन के विदेश मंत्री तेहरान आए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53601-ब्रिटेन_के_विदेश_मंत्री_तेहरान_आए
ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन तेहरान आए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०१७ ११:१८ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन के विदेश मंत्री तेहरान आए

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन तेहरान आए।

बोरिस जॉनसन अपने इस दौरे में ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों की ताज़ा स्थिति, व्यापार व बैंक के क्षेत्र में संबंध में विस्तार और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हालात के बारे में विमर्श करेंगे।

ब्रितानी विदेश मंत्री अपने दो दिवसीय ईरान दौरे पर ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी, विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़, ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी, संसद सभापति अली लारीजानी और ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही से भेंटवार्ता करेंगे। (MAQ/N)