सीरिया संकट, ईरान, रूस और तुर्की के प्रयास तेज़
(last modified Sat, 20 Jan 2018 13:28:04 GMT )
Jan २०, २०१८ १८:५८ Asia/Kolkata
  • सीरिया संकट, ईरान, रूस और तुर्की के प्रयास तेज़

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री, सीरिया के मामले में रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के विशेष दूत और तुर्की के उप विदेशमंत्री ने सीरिया संकट के समाधान के लिए रूस के शहर सूची में वार्ता की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप विदेशमंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी, सीरिया के मामले में रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के विशेष दूत एलेक्ज़ेंडर लावरंतीफ़ और तुर्की के उप राष्ट्रपति सेदात ओनाल ने रूस के शहर सूची में 29 और 30 जनवरी को आयोजित होने वाली सीरिया की राष्ट्रीय वार्ता के बारे में विचार विमर्श किया।

इस बैठक में सबसे पहले सीरिया के मामले में रूस के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने सीरिया की राष्ट्रीय वार्ता की भूमिका पेश की और उसके बाद ईरान और तुर्की के प्रतिनिधि मंडलों ने आपस में विचार विमर्श किया। 

सूची में राष्ट्रीय वार्ता के आयोजन पर नवंबर वर्ष 2017 में ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों के मध्य होने वाली बैठक के बाद सहमति बनी थी। इस्लामी गणतंत्र ईरान उप विदेशमंत्री जाबिरी अंसारी एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ सीरिया संकट के समाधान के लिए सूची वार्ता के आयोजन के बारे में विचार विमर्श करने रूस के शहर सूची पहुंचे हैं। (AK)

टैग्स