विश्व साम्राज्य, ईरान पर वार करने की कोशिश में हैः शमख़ानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i70917-विश्व_साम्राज्य_ईरान_पर_वार_करने_की_कोशिश_में_हैः_शमख़ानी
ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि अमरीका के नेतृत्व में विश्व साम्राज्य, प्रतिबंध और दबाव बढ़ा कर ईरान की इस्लामी व्यवस्था को नुक़सान पहुंचाना चाहता है लेकिन पिछले चालीस साल की तरह वह पुनः विफल रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१८ १४:५० Asia/Kolkata
  • विश्व साम्राज्य, ईरान पर वार करने की कोशिश में हैः शमख़ानी

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि अमरीका के नेतृत्व में विश्व साम्राज्य, प्रतिबंध और दबाव बढ़ा कर ईरान की इस्लामी व्यवस्था को नुक़सान पहुंचाना चाहता है लेकिन पिछले चालीस साल की तरह वह पुनः विफल रहेगा।

अली शमख़ानी ने बुधवार को कहा कि आज ईरान की प्रगति व विकास के ख़िलाफ़ दुश्मन के भरपूर आर्थिक व मानसिक युद्ध में भी इराक़ द्वारा थोपे गए आठ वर्षीय युद्ध की तरह होशियारी, चेतना, बलिदान, संयम और प्रतिरोध के माध्यम से देश व धर्म की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने इसी तरह परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमरीका ने यह क़दम उठा कर यह दर्शा दिया कि वह अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों व प्रस्तावों के उल्लंघन में संकोच से काम नहीं लेता।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को अपने देश को एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकाल लिया था और दो चरणों में ईरान पर परमाणु प्रतिबंधों को बहाल कर दिया था। इन प्रतिबंधों का सीधा लक्ष्य ईरान की जनता है लेकिन अमरीका विश्व जनमत को धोखा देने के लिए कहता है कि इनसे ईरानी जनता प्रभावित नहीं होगी। (HN)