पाकिस्तान सरकार, सीस्तान व बलोचिस्तान आतंकी हमले का जवाब देः संसद सभापति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72807-पाकिस्तान_सरकार_सीस्तान_व_बलोचिस्तान_आतंकी_हमले_का_जवाब_देः_संसद_सभापति
ईरान के संसद सभापति ने बल देकर कहा है कि पाकिस्तान सरकार को ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमले का जवाब देना होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०१९ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान सरकार, सीस्तान व बलोचिस्तान आतंकी हमले का जवाब देः संसद सभापति

ईरान के संसद सभापति ने बल देकर कहा है कि पाकिस्तान सरकार को ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमले का जवाब देना होगा।

डाॅक्टर अली लारीजानी ने रविवार को संसद की खुली कार्यवाही आरंभ होने पर कहा कि चूंकि आतंकी गुट जैशुज़्जुल्लम ने पाकिस्तान की धरती से दक्षिणपूर्वी ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में आतंकी हमला किया है इस लिए पाकिस्तान सरकार को इस संबंध में उत्तरदायी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का रवैया ईरान व पाकिस्तान के सहयोग के स्तर को बिगाड़ सकता है और इस समय इस्लामाबाद को ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैया नहीं अपनाना चाहिए।

 

ज्ञात रहे कि बुधवार 13 फ़रवरी को दक्षिणपूर्वी ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत के ज़ाहेदान नगर के निकट एक राजमार्ग पर आईआरजीसी के ज़मीनी बलों को ले जा रही एक बस पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था जिसमें 27 व्यक्ति हताहत और 13 अन्य घायल हो गए थे। ईरान के संसद सभापति डाॅक्टर अली लारीजानी ने इसी तरह वाॅरसा के ईरान विरोधी सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस सम्मेलन के घोषणापत्र में ईरान का नाम शामिल करने में अमरीका व ज़ायोनी शासन विफल रहे जिससे पता चलता है कि उन्हें एक बार फिर ईरान के मुक़ाबले में मुंह की खानी पड़ी है। (HN)